Search for:

प्रेरणा का हिंदी अभियान

प्रेरणा का हिंदी अभियान

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु संकल्पित संस्था है जो निरंतर हिंदी प्रचार प्रसार हेतु कार्य कर रही है और हिंदी के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा आजादी के स्वर्ण जयंती वर्ष में हिंदी दिवस व अमृत महोत्सव वर्ष में विश्व हिंदी दिवस पर जबलपुर से राजघाट दिल्ली तक हिंदी प्रचार रथयात्रा निकाल चुकी है।
इसी तारतम्य में 02.10.2022 को राजघाट दिल्ली में सांकेतिक उपवास व 13.09.2023 को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु इंडिया गेट से राजघाट दिल्ली तक सांकेतिक पदयात्रा का आयोजन कर निरंतर प्रेरणादायक कार्य कर रही है।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी प्रचार प्रसार में सहयोग प्रदान करने हेतु कवि, साहित्यकार, समाजसेवी, पत्रकार, शिक्षाविद और आमजन को सम्मानित करने का काम कर रही है जिससे लोगों को इस दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित किया जा सके।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा 14.09.2024 को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन, सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन व हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु प्रदर्शन करेगी। आप इस महायज्ञ में शामिल होकर राष्ट्रीय कार्य में सहयोग प्रदान करें।
आइए हम मिलकर हिंदी प्रचार प्रसार का काम करें और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान में एक कदम साथ चलें।

कवि संगम त्रिपाठी
संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा
जबलपुर मध्यप्रदेश
संपर्क -9407854907

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required