Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • पृथ्वीराज ट्रस्ट के वरीय सदस्य प्रो विजय कुमार सिंह को पितृ शोक

पृथ्वीराज ट्रस्ट के वरीय सदस्य प्रो विजय कुमार सिंह को पितृ शोक

पृथ्वीराज ट्रस्ट के वरीय सदस्य प्रो विजय कुमार सिंह को पितृ शोक
औरंगाबाद 29/4/24
जिला मुख्यालय औरंगाबाद की महत्वपूर्ण सामाजिक संस्था पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के वरीय सदस्य प्रोफ़ेसर विजय कुमार सिंह जी के पूज्य पिता 92 वर्षीय श्लोक सिंह के आकस्मिक निधन पर ट्रस्ट परिवार द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा एवं मृतक के आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।लोगों ने यह भी कहा कि श्लोक सिंह एक सामाजिक,धर्म परायण एवं कर्मठी व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। शिक्षा के प्रति उनकी गहरी अभिरुचि थी।ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह, एवं डॉ संजीव रंजन,सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह, संयोजक जगदीश सिंह,कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह,वरीय सदस्य कौशलेंद्र प्रताप नारायण सिंह,रामप्रवेश सिंह,चंद्रप्रकाश विकास, पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह,ज्योतिर्विद शिवनारायण सिंह,शैलेंद्र सिंह,गोरखनाथ सिंह,भीम सिंह, शिक्षक संघ के नेता राम भजन सिंह,सरपंच संघ के नेता रविंद्र कुमार सिंह,चंदन सिंह चौहान,जयंत प्रकाश,मनोज सिंह,डॉ ऋत्विक,मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य सदस्यों ने अश्रुपूरित नेत्रों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required