Search for:

आदि गंगा पुनपुन महोत्सव 16 जून को

आदि गंगा पुनपुन महोत्सव 16 जून को
औरंगाबाद 22/4/24
सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर के पुण्यदायिनी एवं मोक्षदायिनी पुनपुन बटाने के पावन संगम तट पर अवस्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल विष्णुधाम के समीप आदि गंगा पुनपुन माता मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव 16 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी।इस आशय की जानकारी देते हुए मंदिर के संस्थापक पुजारी देवबली सिंह ने बताया कि 16 जून को गंगा दशहरा के मौके पर पुनपुन माता एवं अन्य सभी देवी देवताओं का षोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन किया जाएगा। तत्पश्चात पुनपुन माता के महिमा एवं उनके गरिमा विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है।वही 17 जून को हरि कीर्तन का आयोजन किया गया है जबकि संध्या में सम्मान समारोह एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।महोत्सव आयोजन समिति के आयोजक ने बताया कि यह महोत्सव लगातार 20 वर्षों आयोजित की जा रही है। इसकी शुरुआत 2004 में की गई थी तब से लेकर आज तक इसकी निरंतरता को बरकरार रखते हुए महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। यह जिले का पहला महोत्सव है जो एक व्यक्ति के द्वारा सालों पर घूम-घूम कर पुनपुन माता में आस्था रखने वाले लोगों से मिलकर कार्यक्रम किया जाता है। मंदिर के संस्थापक पुजारी देवबली सिंह ने अपनी निजी जमीन देकर पुनपुन माता के मंदिर की स्थापना कराई। इस मंदिर परिसर में पुनपुन माता के अलावा अन्य देवी देवताओं की दर्जनों मूर्तियां भी रखी गई है। एक गरीब तबके से परिवार के व्यक्ति ने इतनी बड़ी मंदिर का निर्माण किया जाना एक मिशाल है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required