Search for:

बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर

  • बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर
    महान समाज सुधारक
    अवतरित हुए चौदह अप्रैल विशेष।
    भारत से मिटाया छुआछूत का दाग
    पहचान बनाई जिसने अति विशेष।
    भारत का रच कर संविधान
    मूल अधिकारों से किया सबको निश्चय।
    आचरण कर्त्तव्य का लेखा जोखा
    संविधान उनके अंतर्मन का परिचय।
    मप्र के मऊ में जन्म लिया
    मानवता को अपना धर्म बनाया।
    जाति पात पर आवाज बुलंद कर
    बुद्ध का अनुकरण जीवन में धारण किया।
    युगदृष्टा युग पुरूष हो तुम
    राष्ट्र का देदीप्यमान प्रकाश पूंज।
    विधिवेत्ता संविधान रूपकार
    समता भाईचारा के प्रकाश स्तम्भ हो तुम।
    कुशल राजनीतिज्ञ राष्ट्र नायक
    जिनका हर पल नित नवीन।
    विरल वैशिष्ट्य के संग्रामी विभूति
    विशाल व्यक्तित्व के मनीषी प्रवीन।
    डॉ. विजय पाटिल
    शिक्षक सह साहित्यकार
    जिला बड़वानी मप्र

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required