Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • केदारनाथ सिंह के छठी पुण्यतिथि पर साहित्य संवाद

केदारनाथ सिंह के छठी पुण्यतिथि पर साहित्य संवाद

केदारनाथ सिंह के छठी पुण्यतिथि पर साहित्य संवाद

औरंगाबाद – सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर में जम्होर विकास मंच के तत्वावधान में महान साहित्यकार केदारनाथ सिंह के छठी पुण्यतिथि पर साहित्य संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में साहित्य संवाद का संचालन सचिव राणा सुनील सिंह द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह ने केदारनाथ सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संवाद के क्रम में कहा कि आधुनिक हिंदी साहित्य में अज्ञेय जी के द्वारा संपादित तीसरे तार सप्तक के विशिष्ट कवि के रूप में जाने जाते थे।उन्हें हिंदी साहित्य का प्रतिष्ठित पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके गद्य साहित्य कल्पना और छायावाद,आधुनिक हिंदी कविता में बिंब विधान काव्य संग्रह जमीन पक रही है,यहां से देखो काव्य साहित्य की उत्कृष्ट कृति के रूप में जानी जाती है। जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी ने संवाद के क्रम में कहा कि केदारनाथ सिंह एक संवेदनशील कवि हैं उनकी कृतियां हृदय के गहराइयों तक जाती हैं और मानव मन को संवेदित करने के साथ-साथ सामाजिक वातावरण को भी उत्सर्जित करने का कार्य करती है। उत्तर कबीर और अन्य कविताएं उनकी ऐसे ही कृति है जिसमें कबीर के निर्गुण को सगुण रूप से प्रदर्शित करने का कार्य किया है। साहित्य संवाद के मौके पर संस्था के वरीय सदस्य जितेंद्र कुमार सिंह, विनीत कुमार सोनी नेयाज अहमद, अधिवक्ता राम पुकार ओझा,सोमप्रकाश रविकर, सौरभ राज सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required