Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • राष्ट्र गौरव सम्मान- 2024 से विभूषित हुए साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार जी।

राष्ट्र गौरव सम्मान- 2024 से विभूषित हुए साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार जी।

भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या के होटल रॉयल हेरिटेज में धराधाम इंटरनेशनल द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में ग्लोबल विश्वविद्यालय अमेरिका के मानद कुलपति आदरणीय सौहार्द शिरोमणि संत श्री डॉ. सौरभ जी महाराज और अयोध्या प्रशासन के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र यादव जी के गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्र लेखक, भारत साहित्य रत्न डॉ. अभिषेक कुमार जी को राष्ट्र गौरव सम्मान- 2024 से विभूषित किया गया।
ज्ञात हो की डॉ अभिषेक कुमार उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास विभाग में आजमगढ़ जिला अंतर्गत ठेकमा ब्लॉक में कार्यरत हैं और साहित्यकारिता, महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा जैसे कार्यों में उत्कृष्ट छाप छोड़ें हैं। इनके कुशल प्रबंधकीय दायित्व और भारत भूषण महंत डॉ. नानक दास जी महराज के नेतृत्व में दिनांक 27 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह में देश भर से 100 असाधारण महानुभावों का सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राष्ट्रपति महोदया का शुभकामना संदेश प्राप्त हो चुका है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required