Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी की हेल्थ केयर ट्रेड की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी की हेल्थ केयर ट्रेड की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

इटारसी – इटारसी नगर के एकमात्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरज गंज इटारसी की 50 हेल्थ केयर ट्रेड की छात्राओं ने विद्यालय की तरफ से शैक्षणिक भ्रमण कर लाभ प्राप्त किया। बालिकाओं को सागर मल्टी हॉस्पिटल भोपाल में हेल्थ केयर ट्रेड टूर हेतु ले जाया गया। छात्राओं के साथ-साथ हेल्थ ट्रेड की ट्रेनर गीतमाला लिल्हारे के साथ विद्यालय प्राचार्य श्री सतीश खलको जी,नीरज चौधरी, श्रीमती अर्चना शुक्ला , श्रीमती अनुराधा मिश्रा, श्रीमती श्रीदेवी सराठे विनोद दुबे जी, अंबेश द्विवेदी, श्रीमती आंशी जैन,निधि साहू शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।इसके साथ ही बालिकाओं ने भीमबेटका गुफ़ाएं देखकर इतिहास का ज्ञान भी प्राप्त किया। इस भ्रमण से बालिकाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां अस्पताल स्टाफ से प्राप्त हुई। उक्त जानकारी नीरज चौधरी ने दी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required