Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • जागरण संस्था का सृजनात्मक कार्यक्रम संपन्न

जागरण संस्था का सृजनात्मक कार्यक्रम संपन्न

 

जबलपुर – जबलपुर संस्कारधानी की संस्था जागरण साहित्य समिति के तत्वावधान में अलंकरण समारोह व संग्रह विमोचन का कार्यक्रम कला विथिका रानी दुर्गावती संग्रहालय में दिनांक 24.01.2024 को आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि अशोक कुमार तिवारी सागर, अध्यक्षता आचार्य भगवत दुबे, विशिष्ट अतिथि मोहन शशि, डॉ जे.के. गुजराल रहे।
समारोह में बुजुर्ग साहित्यकारों को सम्मानित किया गया व जागरण के सचेतक – कलम के सिपाही का विमोचन किया गया।
समारोह में डॉ अशोक कुमार तिवारी, डॉ ताराचंद कुशवाहा, राजेश पाठक प्रवीण, हेमंत कुमार जैन सिंघई, मनोहर चौबे आकाश, डॉ एम. एल. शर्मा नयन , प्रमोद कुशवाहा व पी एम जी संस्था को सम्मानित किया गया।
समारोह में संतोष नेमा संतोष, यशोवर्धन पाठक, प्रभा विश्वकर्मा,कवि संगम त्रिपाठी, गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी, मदन श्रीवास्तव, लखन रजक आदि कवि साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद उपस्थित रहे। समारोह का संचालन राजेश पाठक प्रवीण व संयोजना संस्था के संस्थापक सुभाष जैन शलभ ने किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required