भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पत्रकार महाधिवेशन का आयोजन हो रहा है
सम्मानित कलमकार बंधुओं,
जैसा कि आप सभी जानते हैं, इस समय प्रयागराज में महाकुम्भ मेला आयोजित है जो 26 फरवरी 2025 तक है| इस बीच भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ *पत्रकार महाधिवेशन* कर रहा है | 21 से 24 फरवरी के बीच होने वाले इस पत्रकार महाकुम्भ में तीन सौ से अधिक चयनित साथी भाग लेंगे | भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का वर्ष 2025 का परिचय पत्र ही प्रवेश कार्ड होगा | अतः आप अपनी सदस्यता ग्रहण करने में विलम्ब न करिये | पुराने सदस्यों से भी अपेक्षा है कि वह 31 जनवरी 2025 से पूर्व अपने परिचय पत्र का नवीनीकरण अवश्य ही करा लेंगे |