“उत्तर प्रदेश: कल, आज और कल”विषय पर सरस्वती बाल विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन
आज भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के नियंत्रणाधीन उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, इंदिरा भवन, लखनऊ के निदेशक विनय श्रीवास्तव जी द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के सुअवसर पर “उत्तर प्रदेश: कल, आज और कल”विषय पर सरस्वती बाल विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में निदेशक जी ने बताया कि आज के दिन 24जनवरी, 1950को संयुक्त प्रांत से बदल कर उत्तर प्रदेश कर दिया था। महामहिम राज्यपाल राम नाइक जी ने उत्तर प्रदेश दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव दिया और अब हम सब उत्तर प्रदेश दिवस मनाते हैं। उत्तर प्रदेश का बहुत ही गौरव पूर्ण इतिहास रहा है और इस समय हम निरंतर प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि आप जहां रहते हैं उसके प्रति आपको जानकारी अवश्य रखनी चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ दिनेश चंद्र अवस्थी जी ने उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश की वैश्विक प्रतिष्ठा है। उन्होंने यह भी कहा कि दर असल बच्चे ही देश की भावी बागडोर संभालेंगे, इसलिए जरूरी है उन्हें अपने देश, प्रदेश ज्ञान होना चाहिए इसलिए विद्यालयों को जोड़ना जरूरी होता है, इस दिशा में भाषा संस्थान के इस कदम की जितनी सराहना की जाएं, वह कम है। निदेशक महोदय इस कार्य के लिए अतिशय प्रशंसा के पात्र हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर इ सुनील कुमार वाजपेयी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व है। यहां गंगा जमुनी संस्कृति सबको प्रभावित करती है। ताजमहल, काशी में प्रतिष्ठित विश्वनाथ का मंदिर, कान्हा का जन्म स्थल मथुरा, प्रयागराज, अयोध्या धाम आदि नगर आज भी पर्यटकों को दर्शनार्थ आकर्षित करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ करुणा पाण्डेय जी ने अपने वक्तव्य कहा कि उत्तर प्रदेश का इतिहास 4000 वर्ष से प्रकाशवान है। आज हमारा प्रदेश सही नेतृत्व में सकारात्मक प्रगति के पथ पर आरूढ़ है। मुश्किलें होती है हर तरफ़, रास्ते निकलने पड़ते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या किरन देवी, अध्यापक श्रवण कुमार, सुश्री श्रद्धा यादव ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। अतिथियों द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा रश्मि शील ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या किरन देवी ने किया और संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। भाषा संस्थान की ओर से समस्त अतिथियों एवं छात्रों को सूक्ष्म जलपान वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक, छात्र एवं वरिष्ठ साहित्यकार मधु कौशिक, चीफ़ कमिश्नर श्री अनिल पांडेय सहित अनेक गणमान्य विभूतियां उपस्थित रही और उत्तर प्रदेश के बेहतर भविष्य के प्रयास, नागरिक के उत्तर दायित्व एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। संस्थान की प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। भाषा संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सभी के द्वारा सराहना की गई।