Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • निहारिका साहित्य मंच/कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा आदर्श शिक्षिका सम्मान का सफल आयोजन

निहारिका साहित्य मंच/कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा आदर्श शिक्षिका सम्मान का सफल आयोजन

*निहारिका साहित्य मंच/कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा आदर्श शिक्षिका सम्मान का सफल आयोजन*

लखनऊ:-प्राग नारायण रोड स्थित मैकरोन कैफ़े में आज निहारिका साहित्य मंच/कंट्री ऑफ इंडिया द्वारा आदर्श शिक्षिका सम्मान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ की कुछ चुनिंदा शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती उर्वशी शर्मा जी रहीं जो एक सोशल एक्टिविस्ट होने के साथ साथ पूर्व उत्तर प्रदेश प्रभारी-आरटीआई प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश रह चुकी हैं।कार्यक्रम का आरम्भ माँ शारदे पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मंच की संस्थापिका डॉ रीमा सिन्हा एवं अध्यक्ष डॉ अज़ीज़ सिद्दीक़ी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित की गयी। तत्पश्चात डॉ विभा प्रकाश ने सुमधुर वाणी वंदना से सभी का मन मोह लिया। इसके बाद उपमा आर्य जी ने नारी की दुर्दशा पर समसामयिक कविता प्रस्तुत की।भारती जायसवाल, डॉ अनुपमा श्रीवास्तव, अंजू सुंदर, समीना सिद्दीक़ी, मानसी बाजपेयी, मंशु सिंह सभी ने शिक्षा एवं शिक्षक पर अपने वक़्तव्य प्रस्तुत किये। सम्मानित होने वाली शिक्षिकाएँ न सिर्फ शिक्षण का कार्य कर रही हैं अपितु बहुमुखी प्रतिभा की धनी सभी कई क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। सम्मानित शिक्षिकाओं के नाम हैं -डॉ विभा प्रकाश, अंजू सुन्दर,समीना सिद्दीक़ी, उपमा आर्य सहर, डॉ अनुपमा श्रीवास्तव, भारती जायसवाल,मानसी बाजपेई, मंशु सिंह हैं। इस मौके पर कंट्री ऑफ इंडिया के यू पी हेड जमील मलिक एवं पत्रकार मुजीब बेग भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ इंडिया समय समय पर साहित्यिक, संस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन पूर्णतः निशुल्क करवाती है। इस संस्था का मूल उद्देश्य समाज में अच्छे कार्य करने वाले लेखकों, पत्रकारों, सामाजसेवियों को बढ़ावा देना है। अध्यक्ष अज़ीज़ सिद्दीक़ी एवं संस्थापिका डॉ रीमा सिन्हा की देख रेख में यह संस्था नित नए मुकाम हासिल कर रहा है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required