Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • सशक्त हस्ताक्षर के मंच पर काव्य वर्षा हुई

सशक्त हस्ताक्षर के मंच पर काव्य वर्षा हुई

 

जबलपुर – सशक्त हस्ताक्षर की 21 वीं कवि गोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय में दिनांक 20
01.2024 को सानंद सम्पन्न हुई, खूब काव्य रस बरसा। संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने सभी के सम्मान में शब्द सुमन अर्पित किये। मुख्य अतिथि महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे, अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. चंदा देवी स्वर्णकार, विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र कुमार ब्यौहार वरिष्ठ लेखा परीक्षक, रक्षा लेखा विभाग जबलपुर, डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी प्राचार्य, समाज सेवक, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष श्रीवास्तव, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण, मंगल भाव कवि संगम त्रिपाठी सशक्त हस्ताक्षर के सलाहकार की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सशक्त हस्ताक्षर द्वारा सुश्री चंदा देवी स्वर्णकार, राजेन्द्र कुमार ब्यौहार,संतोष श्रीवास्तव,श्रीमती राखी रज्जू सराफ, श्रीमती कहकशां अंजुम मंसूरी समाज सेवी के रूप में, सुश्री उर्मिला कुमारी शिक्षिका का शिक्षा क्षेत्र में, संदीप खरे युवराज का साहित्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु पुष्पमाला, मानपत्र, शाल ,श्रीफल से सम्मानित किया गया।
सरस्वती वंदना बुंदेली हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, आकाशवाणी कलाकार लखन रजक ने की। गोष्ठी की शुरुआत अम्लान गुहा नियोगी ने माँ नर्मदा की महिमापूर्ण रचना से किया। आरती पटेल, राजेन्द्र ब्यौहार, महासचिव जी. एल. जैन, कालीदास ताम्रकार काली ने श्रेष्ठ रचना पाठ किया। अमर सिंह वर्मा ने रामभक्ति पर सुंदर गीत प्रस्तुत किया। लखन रजक ने देशभक्तिपूर्ण रचना पढ़ी। केशव पुरोहित, श्रीमती राखी रज्जू सराफ, श्रीमती कहकशां अंजुम मंसूरी, बबीता संतोष श्रीवास्तव,उदय भास्कार अम्बष्ठ, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, राजेन्द्र मिश्रा, डॉ. विजय केसरवानी, संतोष नेमा संतोष ने मंच को नयी ऊँचाईयाँ दी। सुश्री तमन्ना नारायण, अमरेन्द्र नारायण श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थिति रही। कवि संगम त्रिपाठी ने सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा, आभार मदन श्रीवास्तव ने किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required