राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा साहित्य संगोष्ठी का आयोजन
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा साहित्य संगोष्ठी का आयोजन
लखनऊ/देवरिया,राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ0प्र0 के तत्वावधान में रंगों के उत्सव होली के अवसर पर ‘साहित्य संगोष्ठी’ कार्यक्रम का आयोजन आराध्या कुंज, पौहारी सदन के निकट, पुलिस लाइन के सामने, सलेमपुर-गोरखपुर मार्ग, देवरिया में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की महामंत्री डॉ सीमा गुप्ता ने किया। संस्थान के उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अवधेश निगम, उप जिला अधिकारी, देवरिया भी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन प्रदीप गुप्ता एवं विंध्याचल मणि त्रिपाठी ‘राजा बाबू’ द्वारा किया गया।
संस्थान की महामंत्री डॉ0 सीमा गुप्ता के द्वारा कार्यक्रम में संस्थान की उपलब्धियों एवं किये जा रहे कार्यों का विस्तृत वर्णन किया गया तथा आगामी योजनाओं के विषय में भी सभी आगन्तुक साहित्यकारों को बताया गया। कार्यक्रम में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर सुधा मिश्रा द्वारा किया गया।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 रविकान्त मणि द्वारा किया गया।
अवधेश निगम, देवरिया, डॉ0 गीतिका चतुर्वेदी, दिल्ली, आशुतोष त्रिपाठी, देवरिया, पंडित भूषण त्यागी, देवरिया, डॉ0 सुधा मिश्रा, लखनऊ एवं श्रीमती अंजली अरोड़ा, देवरिया ने कार्यक्रम में रंग रंगीला काव्यपाठ किया।
उक्त समारोह में 200 से अधिक साहित्यकार एवं श्रोतागण उपस्थित रहे। देवरिया के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम में कविताओं का आनन्द लेकर श्रवण किया गया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।