(लेख) भारत में गण तंत्र दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?क्या वर्तमान में उन उद्देश्यों की पूर्ति हुई है ?
(लेख)
भारत में गण तंत्र दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?क्या वर्तमान में उन उद्देश्यों की पूर्ति हुई है ?
भारत मे गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत का गण राज्य और संविधान लागू हुआ।
एक स्वतंत्र गणराज्य बनाने के लिए और देश में कानून का राज स्थापित हो इसलिए 26 1949 को भारतीय संविधान द्वारा इसे अपनाया गया और लागू किया 1950 में।
गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है जिसे हम हर साल 26 जनवरी के दिन हर भारत वासी पूरे जोश सम्मान और उत्साह केसाथ मनाते है।अब हमार देश पूरी तरह से लोकतांत्रिक गण राज्य बन गया ।
इस तरह भारत सार्वभौम गणतंत्र
राष्ट्र घोषित हुआ।इस दिन कर्तव्य पथ पर परेड आयोजित होती हैं। जिसमें भारतीय तीनों सेनाओं के जवानों का प्रदर्शन होता है।कड़ी मेहनत और अभ्यास किया जाता हैं।
इस दिन तिरंगा फहरा कर खुशी के और देश भक्ति के गीत गाये जाते है। इस दिन देशवसियोंको अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता हैं।
वर्तमान समय में अगर उद्देश्यों की बात करें तो भारत की उद्देश्य पूर्ति हुई हैं।देश ने शांतिकी नीति अपनाई हैं।मेरे विचार से देश में थोड़े सख्त नियम बनाने की आवश्यकता हैं।
दुश्मन भी हमसें कांपेगा। किसान भी परेशान है,फ़सल का पूरा मूल्य नहीं मिलता हैं।महिलाओं पर हो रहे अत्याचार ,बलात्कार ,भ्रष्टाचार ।विदेशी चीजो का उपयोग बंद करके हमें स्वदेशी चीज़ों का ,कपड़ो का उपयोग करना चाहिये तब जाकर पूरी तरह से हमारे उद्देश्यो की पूर्ति होगी ।देशवसियोंको सहकार मिलना चाहिए।
अंत मे देश पर हुए कुरबान शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन चढ़ाए।शहीदों की याद में हम सब भारतवासी शत- शत नमन वंदन करते हैं।
” जयहिन्द ,जय भारत,
“भारत माता की जय।
“मेरा देश महान ,
अविनाश खरे पुणे