Search for:

हम सबके हैं प्यारे राम

 

न तेरे राम न मेरे राम
हम सबके हैं प्यारे राम
दशरथ राज दुलारे राम
सारे जग के प्यारे राम।

अयोध्या में पुनः विराजे राम
जय श्रीराम जय जय श्रीराम!!

कौशल्या के आँख के तारे राम
श्याम वर्ण के न्यारे राम
इस जग के पालनहारे राम
नयनाभिराम वो मेरे राम।

अयोध्या में पुनः विराजे राम
जय श्रीराम जय जय श्रीराम!!

कण कण में रचे बसे हैं राम
जन मानस के आदर्श हैं राम
दुखियारों के दुःख हरते राम
हम सबके तारणहारे राम।

अयोध्या में पुनः विराजे राम
जय श्रीराम जय जय श्रीराम!!

सबके संकट हरते राम
सबको राह दिखाते राम
करुणामय हैं मेरे राम
रोम रोम में बसे हैं राम

अयोध्या में पुनः विराजे राम
जय श्रीराम जय जय श्रीराम!!

जन्मभूमि है रामलला की
धाम अयोध्या सरयू तट की
14 वर्ष का था वनवास
500 वर्ष बाद लौटे राम।

अयोध्या में पुनः विराजे राम
जय श्रीराम जय जय श्रीराम।

जग-मग सजा अयोध्या धाम
देखो आये सीता संग श्रीराम
साथ में लक्ष्मण और हनुमान
अब होगा सबका कल्यान।

अयोध्या में पुनः विराजे राम
जय श्रीराम जय जय श्रीराम!!

*बोलो सियावर रामचन्द्र की जय*

©प्रदीप त्रिपाठी “दीप”
ग्वालियर(म.प्र.)

1 Comment

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required