साहित्यकार सत्कार : आपके द्वार का अनूठा प्रकल्प 21 दिसम्बर से
साहित्यकार सत्कार : आपके द्वार का अनूठा प्रकल्प 21 दिसम्बर से
आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जयंती पर वरिष्ठ साहित्यकार उमा सहाय और अजामिल व्यास को साहित्य वारिधि सम्मान
प्रयागराज |
महानगर के साहित्यकारों और प्रकाशकों द्वारा संयुक्त रूप से एक अनूठा प्रकल्प आगामी 21 दिसम्बर को आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी की जयंती पर शुरू किया जा रहा है जिसे साहित्यकार सत्कार : आपके द्वार का नाम दिया गया है |
उपरोक्त जानकारी डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय व्यवस्थापक साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा दी गई है | डॉ उपाध्याय ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार उमा सहाय जी एवं वरिष्ठ साहित्यकार व रंगकर्मी अजामिल व्यास जी को प्रकाशन की ओर से साहित्य वारिधि सम्मान प्रदान किया जाएगा | सम्मान समारोह आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी की जयंती के अवसर पर 21 दिसम्बर दिन शनिवार को पूर्वाह्न 11: 30 बजे से श्रीमती उमा सहाय के आवास ( 10 बन्द रोड प्रयागराज ) पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें महानगर के कई लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार भाग लेंगे | समारोह में स्वागताध्यक्ष रंजन प्रकाशन प्रयागराज के व्यवस्थापक रंजन पाण्डेय जी होंगे और वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती जया मोहन अध्यक्षता करेंगी | विशेष अतिथि डॉ राम लखन चौरसिया वागीश जी रहेंगे | प्रयागराज के सम्मानित साहित्यकारों / कवियों से आयोजन में अपनी गरिमामय उपस्थिति का आग्रह किया गया है |