अनागत काव्य/सम्मान समारोह संपन्न
अनागत काव्य/सम्मान समारोह संपन्न
लखनऊ, अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान के तत्वाधान में अनागत कार्यालय में अनागत काव्य/सम्मान समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर लालता प्रसाद गुर्जर लखनवी ने की। मुख्य अतिथि सुनील बाजपेई,
विशिष्ट अतिथि महेश शर्मा रहे।कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर प्रवीण पांडेय आवारा ने किया।
इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष डॉक्टर अजय प्रसून द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार राम लखन यादव पवन कौशाम्बी को अनागत मार्तंड सम्मान एवं डॉक्टर तारिका सिंह नूर को अनागत कविता चंद्रिका सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर लालता प्रसाद कर्नल गुर्जर लखनवी, डॉक्टर तरीका सिंह नूर, डॉक्टर अजय प्रसून ,डॉक्टर सुनील बाजपेई,डॉक्टर सुशील अवस्थी, राम लखन यादव पवन कौशाम्बी, महेश शर्मा, डॉक्टर प्रवीण पांडेय आवारा, डॉक्टर तारिका सिंह नूर, राम सनेही सजल, राम राज भारती, महेश शर्मा,राम हर्ष यादव हर्ष, विजय शंकर अवशेष, डॉक्टर हिमांशु सक्सेना अर्श लखनवी, डॉक्टर राकेश प्रताप सिंह, कुलदीप शुक्ला अंतस, अरविंद रस्तोगी, आनंद रस्तोगी, नमिता सिंह नमी, उमा लखनवी ने अपने गीत, गजल, छंद, मुक्तक एवं कविताओं से सबका भाव विभोर कर दिया।
अंत में राम राज भारती ने संस्था की ओर से सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।