Search for:

माँ महाकाली स्तुती

माँ महाकाली स्तुती

हे काली मैया मेरी महाकाली मैया
शक्ति दो मैया हमको भक्ति दो मैया।।
घंटा टन टन बाजे माता का मंदिर सोहे
छत्र चढे़ मैया को फल फूल ध्वजा मोहे।।
भक्ति से सुमरो भक्तों दुखो को हरती मैया
शक्ति दो मैया हमको भक्ति दो मैया।।
शस्त्र धारणी शैल विहारणी,तुम शयामा काली
अष्टभुजी महारानी मेरी माता महाकाली।।
नवग्रहों और सप्तश्रषियों की माता महाकाली
शक्ति दो मैया हमको भक्ति दो मैया।।
तेज नयन है जीभ निकाले,नाग लपेटे काले काले
माथे मुकुट कान में कुंडल मुंडो की माला गले में डाले।।
असुर मारती चलती मैया जय काली मैया
शक्ति दो मैया हमको भक्ति दो मैया।।
रक्तबीज ,चन्ड मुन्ड,शुंंभ निशुंभ,को तुमने मारा माता
मानव दल पर टूट पडो है कोरोना हाहाकार है माता।।
रक्षा करो हे माँ महाकाली प्राण उवारो मैया
शक्ति दो मैया हमको भक्ति दो मैया।।
जीते कैसे भृष्ट, चोर, बलात्कारी से जग में
दानव ढोंग प्रपंची ढाडे चमत्कार करो मैया!!
माथे पें बिंदिया दम दम दमके नाक नथुनियाँ चमके
पाँव पैंजनिया सोहे,तीन लोकोंं को मोहे
देव दनुज सब करें आरती जय काली मैया
भक्ति दो मैया हमको शक्ति दो मैया।।
हमने कभी भी मैया कुछ नहीं मांगा
मांग रहे माँ बेटे का रिशता नाता।।
जन्म जन्म न टूटे ये नाता मैया
शक्ति दो मैया हमको दर्शन दो मैया।।
भक्तों की लाज मैया तेरे हवाले
बनी बिगडी मेरी मैया तू ही बना ले।।
बींच भँवर से नैंया तू ही निकाले
अर्ज सुनो मेरी महाकाली मैया।।
जय काली मैया मेरी महाकाली मैया
शक्ति दो मैया हमको भक्ति दो मैया।

काली जबलपुरी काली दास ताम्रकार
फिल्मी गीतकार म.प्र.

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required