Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • भारतरत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन समारोह

भारतरत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन समारोह

 

दिल्ली – हिंदी विश्व सेवा संस्थान व प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के द्बारा डॉ डी पी वाजपेयी सिविल सेवा गुरु के कुशल निर्देशन में युगपुरुष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। प्रदीप मिश्र अजनबी जी ने भारत रत्न युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेई जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ आर के सिंह, डॉ धर्मेन्द्र गौड़, ओम प्रकाश सपरा, पूर्व मजिस्ट्रेट, अनिल आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय आर्य युवक परिषद, डॉ अकील अहमद सचिव, गालिब अकादमी, प्रवीण व्यास संस्थापक नव सरोकार, डा ओम प्रकाश प्रजापति सीएमडी ट्रू मीडिया प्रकाशन, शायर सरफराज अहमद फराज, एहतराम सिद्दीकी, सीमा कौशिक मुक्त, हशमत भारद्वाज, अनाम आलोक, सीमा शर्मा मंजरी, शैलजा सक्सेना, साहिल सन्यासी, विशाल सिंह, डॉ सुशील शैली, माही मुन्तजिर, राज कुमार प्रतापगढिया, सुरेन्द्र सिफर, गोल्डी गीतकार, पुनीता सिंह, एकता चौहान, विजय शर्मा शिकन, प्रशांत कुमार, नागेश तिवारी, अमित कुमार, सुबोध रघुवंशी, सुश्री आकांक्षा, सुश्री मनीषा, राम नारायण, धर्मेन्द्र आदि अनेकों साहित्य प्रेमी हिन्दी सेवी समारोह में उपस्थित रहे।
सरस स्मृति समारोह का संचालन प्रेरणा के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप मिश्र “अजनबी” ने किया। समारोह में उपस्थित कवियों शायरों व कवयित्रियों ने अपनी गीत, गजल व कविताओं से कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की।
समारोह के प्रसारण की व्यवस्था का कार्य भाई गोविन्द जी के समर्पण से सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ।
सफल आयोजन हेतु कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा व डॉ गुंडाल विजय कुमार सलाहकार ने बधाई दी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required