Search for:

हेम चन्द्र सकलानी साहित्य के पुरोधा

हेम चन्द्र सकलानी साहित्य के पुरोधा

हेम चन्द्र सकलानी पुत्र स्व0 श्री द्विजेन्द्र दत्त सकलानी, जन्म-14 नवम्बर 1949 को गॉव भगवतपुर पडियार पट्टी अठूर, जनपद टिहरी गढवाल। प्रारम्भिक शिक्षा-टिहरी गढ़वाल, इलाहाबाद में हुई। आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधियां राजनीति शास्त्र,व इतिहास में प्राप्त कीं। आठवीं कक्षा से ही नवभारत के बाल पृष्ठ पर कहानियॉं बच्चों के लिए प्रकाशित होनी प्रारम्भ हुईं। बाद में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं एवं विभिन्न प्रकार की रचनाएं धर्मयुग, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, नवभारत, हिस्दुस्तान, दैनिक प्रकाश, जनतायुग, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिमालय दर्पण, अवकाश, नई परिस्थितियां, दूनदर्पण, युगवाणी, नया जमाना, रंत रैबार, नवाभिव्यक्ति, पर्वतीय बिगुल, मसूरी टाइम्स, उत्तरांचल पत्रिका,, अमरावती मंडल, हरिगन्धा (हरियाणा साहित्य अकादमी), लोकमत, लोकरंग, हमारा समृद्धि समाचार, हरित वसुन्धरा, साहित्य भारती, गोलकुण्डा दर्पण, प्रयास, आकार, विमर्श, लोकगंगा, अलकनन्दा, बाटुली, हिमप्रस्थ, अपराजिता, रीजनल रिपोर्टर, डांडी कांठी, टाइम पास, राष्ट्रपक्ष तथा उ.प्र. हिन्दी संस्थान की पत्रिका आदि अनेक प्रसिद्व पत्र, पत्रिकाओं में लेख, कविताएं, कहानियॉं, प्रकाशित हुई तथा मराठी और तमिल में 15 कविताओं का अनुवाद हुआ आकाशवाणी नजीबाबाद से अनेक वार्ताएं, कहानियां,कविताएं प्रसारित होती रहती हैं। देश, समाज, संस्कृति के ज्वलंत विषयों पर लेखन जारी है।
इन्टर कालेज डिग्री कालेज, हरदुआगंज परियोजना, हिल जोन, जल विद्युत परियोजनाओं की बैडमिन्टन, टी0टी0, क्रिकेट टीमों का प्रतिनिधित्व एवं नेतृत्व किया।
उत्तराखण्ड आन्दोलन के दौरान चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) में सक्रिय भागीदारी निभायी, तथा आन्दोलन पर लेख, कविताएं प्रकाशित।
डाकपत्थर लखवाड़ कालोनी में पर्यावरण एवं प्रदुषण सम्बन्धित कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य,प्रवक्ताओं,बच्चों के साथ,प्लास्टिक, पौलिथीन सफाई अभियान। प्राईमरी स्कूल, राजकीय महाविद्यालय, शिशु मन्दिर, राजकीय इन्टर कालेज, चिकित्सालय, सुरक्षा अधिकारी कार्यालय, विद्युत विभाग के प्रांगण में वृहद्ध वृक्षा रोपण। कारगिल के शहीदों ंकी स्मृति में श्रृद्धांजली कार्यक्रम। उत्तराखण्ड के आर्थिक संसाधनों पर तथा हिमालय पर्यावरण बनाम विकास, बनाम आदमी की भागीदारी पर सेमिनार। प्राइमरी स्कूल के निर्धन बच्चों को पन्द्रह अगस्त, छब्बीस जनवरी पर शिक्षा सामग्री का वितरण जैसे महत्वपूर्ण कर्यक्रम कराये। वर्तमान में उत्तरंाखण्ड शोध संस्थान, धाद सामाजिक सांस्कृतिक संस्था डाकपत्थर की इकाई के सचिव, उत्तरांचल पावर जूनियर इंजीनियर एसोशिएशन के पूर्व संगठन सचिव, उद्गार साहित्य दीप (विकासनगर) के उपाध्यक्ष, एवं पछवादून साहित्य संगम, जनजागरण सामाजिक मंच डाकपत्थर के सचिव, नवाभिव्यक्ति संस्था, अखिल गढवाल सभा, तथा देहरादून की अनेक संस्थाओं में सक्रिय भागेदारी । उपलब्धियों को देखते हुए हाल ही में लायंस क्लब यमुना वैली विकास नगर के सेकेट्री सर्व सम्मति से निर्वाचित।
चर्चित कृतियां-(1) विरासत को खोजते हुए (उत्तरंाखण्ड के यात्रा वृतान्त) (2) इस सिलसिले में (कहानी संग्रह) (3) शब्दों के पन्छी (काव्य संग्रह) (4) विरासत को खोजते हुए-भाग 2 (यात्रा वृतांत) (5) विरासतों की खोज भाग-3 (यात्रा वृतांत) (6) एक युद्व अपनों से (कहानी संग्रह), (7) उत्तराखंड की पावन जलधाराएॅं एवं उनके तट पर ऊर्जा के मंदिर, (8) अन्तर्मन की अनुभूतियॉ ं(कहानी संग्रह), (9) विरासतों की यात्राएं (यात्रा वृतांत भाग-4) (10) दुनिया घूमते हुए- यात्रा वृतांत भाग-5 (11) विरासत की यात्राएॅं (भाग-6) (12) राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुश्री चन्द्रलेखा त्रिपाठी के निर्देशन में मसूरी की छात्राओं ने कुछ कविताओं को ‘‘देश को समर्पित वंदना के स्वर‘‘ में अपने स्वर संगीत से तथा (13) प्रसिद्ध गायिका और जीटीवी ’सारेगामापा’‘ संगीत प्रतियोगिता -2019 की विजेता ईशिता विश्वकर्मा ने ‘लहर लहर अम्बर पर लहराये तिरंगा‘‘ (देश भक्ति के गीतों) की सी.डी. को अपने मधुर स्वरों से सजाया। 14,.चयनिका हेमचंद्र सकलानी के अब तक के साहित्य पर देश भर के लेखकों को प्रतिक्रिया पर संपादित ग्रंथ (डॉ नागेंद्र ध्यानी) 15. देश भक्ति के गीतों का संग्रह “लहराए तिरंगा। 16. विरासत की यात्राएं – ( भाग-7) पुस्तक।
पुस्तकों का लोकार्पण उत्तराखंड के राज्यपाल महामहिम डा. अजीज कुरैशी, अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक रस्किन बांड, वयोवृद्व साहित्यकार मोहनलाल बाबुलकर, पर्यावरण विद्व पदमश्री प्राप्त श्री सुंदरलाल बहुगुणा, पूर्व मुख्य मंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्य मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, पदमश्री श्री लीलाधर जगूड़ी, तथा डा. बुद्विनाथ मिश्र के कर कमलों से हुआ है।
देश के नामचीन साहित्यकारों श्री हिमांशु जोशी, डा. परमानन्द पांचाल (राष्ट्रपति के सलाहकार), पदमश्री लीलाधर जगूड़ी, डा. शेखर पाठक, डा. गिरजा शंकर त्रिवेद्वी, डा. श्रृषभ देवशर्मा, डा. कविता वाचक्नवी, डा. सविता मोहन, डा. राजकुमारी शर्मा, पदमश्री गोपाल दास नीरज, डा. बसन्ती मठपाल, पदमश्री प्राप्त श्री सुन्दर लाल बहुगुणा, श्री जितेन ठाकुर, श्री आनन्द बिल्थरे, श्री चन्द्र मौलेश्वर प्रसाद, श्री भगवती प्रसाद द्विवदी, डा. अचलानन्द जखमोला, वयोवृद्व साहित्यकार मोहनलाल बाबुलकर, कथाकार बद्रीसिंह भाटिया, डा. नागेन्द्र ध्यानी ‘अरुण’ जी सहित अनेक प्रबुद्ध साहित्यकारों ने इन पुस्तकों की समीक्षाएं लिखी हैं। साहित्य के क्षेत्र में दिये गये उल्लेखनीय योगदान के लिए देश भर की संस्थओं ने अनेक सम्मान, पुरस्कार, मानद उपाधियों से सम्मानित किया है। उत्तराखण्ड आन्दोलन में चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में अग्रिम पंक्ति के आन्दोलनकारी की सक्रिय भूमिका निभायी।
सम्मान एवं उपलब्धियॉ:-
1. अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य संस्थान, इलाहाबाद द्वारा ‘हिंदी भूषण मानद‘‘उपाधि सम्मान. 2. उत्तरंाचल विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन कें प्रान्तीय अधिवेशन सन् 2000 सम्मानित। 3. अखिल ब्राह्यण सभा डाकपत्थर द्वारा 2001, 2002में साहित्य एवं पत्रकारिता सम्मान। 4. पछवादून साहित्य संगम द्वारा साहित्य एवं पत्रकारिता के लिए वर्ष 2002 में सम्मान। 5. पर्वतीय बिगुल सामाजिक संस्थान, मसूरी द्वारा वर्ष 2002 में ‘देवरत्न‘ से सम्मानित। 6. अमेरिकन बायोग्राफिकल इंस्टीट्यूट द्वारा साहित्य,पत्रकारिता एवं सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध पुस्तक ‘व्हू इज व्हू‘ में नामांकित तथा 2002 में ‘मैन ऑफ द इयर‘ चयनित। 7. उत्तंराचल विचारमंच (मुम्बई) द्वारा वर्ष 2004 में,साहित्यिक कार्यों के लिए सम्मानित। 8. उत्तरंाचल विकास परिषद द्वारा सन् 2004 में प्रैस क्लब देहरादून में साहित्य सम्मान। 9. अक्षर धाम पुस्तक प्रकाशन, द्वारा पंजाब में सन् 2004 में ‘अक्षर श्री‘ से सम्मानित।10.सन् 2004 में 25 वीं राष्ट्रीय वैटर्न स्पोर्टस (हैदराबाद) में उत्तरांचल का प्रतिनिधित्व। 11.उत्त्रंाचल पावर जू.इंजी.ए. के प्रान्तीय अधिवेशन में ‘संगठन साहित्य रत्न’ सम्मान 2003। 12.अमर उजाला मेरठ द्वारा एक बार तथा दैनिक जागरण मेरठ द्वारा दो बार पुरस्कृत। 13.उत्तरंाचल विचार मंच, मुम्बई 2004 द्वारा आयोजित, कहानी प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार। 14.वर्ष 2005,डा0 रामकुमारवर्मा जन्मशती, प्रयाग हिन्दी साहित्य सम्मेलन ‘सारस्वत’ सम्मान। 15.टिहरी की आखिरी कवितायें पुस्तक के सम्पादन पर हरीतिमा पर्यावरण जन चेतना सोसायटी (अलीगढ़) द्वारा सम्मान। 16. हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग द्वारा 2006 ‘‘विद्यावागीस’’ सम्मान। 17.‘उत्तरायणी साहित्य सम्मान’ नई दिल्ली सन 2008 18. राष्ट्रीय हिन्दी परिषद, मेरठ द्वारा हिन्दी गौरव सम्मान 2007.टिहरी में। 19.राज भाषा संस्थान देहरादून द्वारा ‘राज भाषा गौरव’ सम्मान खजुराहो 2007.20. पंचम राष्ट्रीय साहित्य प्रभा शिखर सम्मान ‘विद्या भष्ूाण’ मानद उपाधि जून 2008. 21.‘‘भारतेन्दू राजभाषा साहित्य शिरोमणी’’मानद उपाघि सम्मान (कर्नाटक) 10/2008 22.उत्तराखण्ड पावर जू़इं. एसोसिएशन द्वारा दिसम्बर 2008 में तथा यमुना वैली में ज.वि.नि. द्वारा साहित्य के लिए नवम्बर 2008 में राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित। 23. महिमा प्रकाशन छतिसगढ़ द्वारा 2009 मे ‘महिमा साहित्य भूषण’ से सम्मानित। 24. सन 2009 न्यूऋतंभरा साहित्य मंच दुर्ग छ.ग.द्वारा ‘न्यूऋत़ंभरा अल़ंकरण’ सम्मान। 25. अखिल भारतीय हिन्दी सेवी संस्था प्रयाग द्वारा 2007 मे ‘साहित्य शिरोमणी’ उपाधि। 26. पछवादून विकास मंच हरबर्टपुर द्वारा प्रेमचंद जयन्ती पर 2010 में कहानी सम्मान। 27. पर्वतीय जनउत्थान समिति द्वारा साहित्य मे योगदान पर, ‘गढ गौरव’ सम्मान 2011. 28. भारतीय कला कुंज,उत्तराखण्ड द्वारा ‘दून श्री’ सम्मान 2009. से सम्मानित। 29. हिन्दी साहित्य परिषद (सीतापुर) में अगस्त 2011 में ‘नटराज सारस्वत सम्मान’। 30. अ.भा.हि.साहित्य सम्मेलन (आगरा) में राष्ट्रस्तरीय नामित सम्मान 2011, 31. टिहरी विस्थापित एवं सामाजिक मंच,देहरादून द्वारा अगस्त 2011 मे सम्मानित। 32. विक्रमशिला विद्यापीठ द्वारा ‘‘विद्या वाचस्पति’’ उपाधि से दिसम्बर 2011 में सम्मान। 34..अभी हाल में ही पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उनकी पुस्तक‘‘विरासतों की खोज’’ (यात्रा वृतांत) को बीस हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया जनवरी 2012. 35. ताशकंद में सृजन गाथा के पॉंचवें अन्तरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य सम्मेलन मंे ‘सृजन श्री’ सम्मान 26 जून 2012. से सम्मानित. 36.‘विरासतों की खोज’ (भाग-3) के लिए इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान बालाघाट ( मध्य प्रदेश ) द्वारा जनवरी 2013 में ‘‘ हिन्दी कलम कलाधर श्री ’’ अलंकृत से विभूषित। 37. चैनल माउन्टेन के पहाड़ नामा कार्यक्रम में विशेष शाक्षात्कार प्रसारित. 38 दूरदर्शन केन्द्र के डी.डी.-1 पर साहित्य का सफर नामा में अपनी साहित्यिक यात्रा पर प्रस्तुति। ं40.आलराऊॅंड अकादमी एण्ड पब्लिकेशन (पंजाब) द्वारा विरासतों की खोज भाग-3 को सर्वश्रेष्ठ यात्रा वृतांत घोषित किया गया। 41.कम्बोडिया में ‘प्रमोद वर्मा साहित्य सम्मान’ 2013. ताशंकद, वियतनाम, बैंकोक हिंदी सम्मेलनों में भाग लिया। 42. पर्वतीय लोकविकास समिति नई दिल्ली द्वारा ‘‘पर्वत गौरव’’ सम्मान 2014. 43. सैम्पियंस हायर सैकेन्डरी स्कूल मैनेजमैंट द्वारा साहित्य के लिए सम्मानित. 44. समाज और साहित्य के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान के लिए लायन्स क्लब शामली द्वारा गोल्ड मैडल से सम्मानित अप्रैल 2014. 45. यूथ आईकान नेशनल एवार्ड 2014 46. साहित्य प्रभा सरस्वती रत्न सम्मान 2014 47. पदवादून गढ़वाल सभा ‘उत्तराखंड रत्न सम्मान 2015‘ 48. रोटरी दून विकास सम्मान 2015 49. नेहरू युवा केन्द्र सम्मान 2015. 50. लंदन अन्तरराष्ट्रीय विश्व हिंदी सम्मेलन 2015 में ‘साहित्य सरिता सम्मान। 51.जनवरी 2016 में नई दिल्ली पर्वतीय लोक विकास समिती द्वारा ‘हिमालय गौरव सम्मान।‘ 52.‘मई 2016 शिलांग में पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी द्वारा हिन्दी साहित्य के लिए ‘महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान’, 53. जून 2016 में हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस पर सिरमौर कला संगम द्वारा ‘डा. यशवंत सिंह परमार सम्मान।’ 54.अन्तरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन – मई 2017 मुरादाबाद मे सम्मानित. 55. सृजनगाथा डॉट कॉम के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन उदयपुर में ‘तृतीय सलेकवंद जैन स्मृति सम्मान-2017‘ से सम्मानित। 56. देवभूमि पत्रकार यूनियन एवं जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 2019 में ‘‘उत्तराखंड गौरव सम्मान‘‘ तथा 57. इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायन्स क्लब द्वारा 2019 में ‘‘पिलर ऑफ द डिस्टिªिक सम्मान’’ 58. दिसम्बर 2019 में ‘‘उत्तराखंड साहित्य साधक सम्मान’’ 59.‘‘ंअल्टस इंटरनेशनल स्कूल -2019 गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान‘‘60..‘‘नीरज शब्द शिल्पी। सम्मान- 2020 ’’61. यात्रा साहित्य के लिए ‘‘पर्यटन टुडे-2019सम्मान।’’ मगर द्वारा “लाल बहादुर शास्त्री सम्मान- 2024.
इनके अतिरिक्त 2023 तक तीन सर्वश्रेष्ठ संस्मरण सम्मान सहित लगभग सौ सम्मान से अधिक प्राप्त हुए।
सम्पादन:- 1.उत्तंराचल पावर जू0 इं0 एसोसियशन की स्मारिका वर्ष 2002, 2003, 2004, 2009 एवं का सम्पादन। 3.मुम्बई से प्रकाशित प्रसिद्ध मासिक पत्रिका ‘डांडी कांठी‘ का सहसम्पादन। 4.टिहरी की आखिरी कविताएं (काव्य संग्रह) का सम्पादन सन् 2006। 5.उत्तरांखण्ड महोत्सव 2002, 2006, 2008, 2012, 2014 की स्मारिका का सफल सम्पादन।
प्रेसीडेन्ट-लायंस क्लब यमुना वैली, फॉर द शताब्दी ईयर 2016-2017
पता-1/240 विद्यापीठ मार्ग विकासनगर, देहरादून (उत्तराखंड) .मो.बा.न. 09412931781.

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required