Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • जंतर मंतर में जुटेंगे देशभर से हिंदी सेवी

जंतर मंतर में जुटेंगे देशभर से हिंदी सेवी

जंतर मंतर में जुटेंगे देशभर से हिंदी सेवी

जबलपुर – जंतर मंतर में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान के तहत देशभर से हिंदी सेवी 14 सितंबर को दिल्ली पहुंच रहे हैं। जंतर मंतर में ऐतिहासिक सभा व कवियों का हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु विचार मंथन किया जाएगा।
जंतर मंतर में हिंदी सेवियों को सम्मानित किया जाएगा व प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली के संचालन में कविता पाठ भी किया जाएगा जो कि आजाद भारत में ऐतिहासिक सिद्ध होगा।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने कहा कि बहुत चिंतन का विषय है कि हमारे देश की अपनी राष्ट्रभाषा नहीं है जबकि हमारे साथ जो आजाद हुए उनकी राष्ट्रभाषा बन गई।
जंतर मंतर के आयोजन को सफल बनाने में डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेई प्रेरणा स्रोत, डॉ हरेन्द्र हर्ष मार्गदर्शक व सचेतक, संतोष कुमार पाठक संरक्षक, विश्व भूषण गुप्त पथ प्रदर्शक प्रमुख, डॉ गुंडाल विजय कुमार व डॉ अन्नपूर्णा श्रीवास्तव सलाहकार, डॉ लाल सिंह किरार राष्ट्रीय अध्यक्ष, संतोष कुमार पांडेय राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, अजय पांडेय अध्यक्ष उत्तर भारत व मीडिया प्रभारी संजय परगाँई व रोहित मिश्रा राष्ट्रवादी राष्ट्रीय प्रवक्ता विशेष रूप से कार्य कर रहे हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required