Search for:

अटल बिहारी वाजपेई

 

अटल अमित अविचल
साहित्य में उनके शब्द अनमोल।
राष्ट्र के सिरमौर नायक
राजनीति में जनमानस के बोल।।
राजनीति के संत तुम भारत रत्न अटल !!
देश प्रेम के सदा तुम्हारे बोल
आहुत कर जीवन अपना।
हो गए तुम अनमोल।।
साहित्य के संत तुम भारत रत्न अटल !!
आपकी उच्च समझ शैली आज भी
राजनीति में प्रासंगिक आपकी सोच।
कवि तुम अंतर्मन के संघर्षों में बीता जीवन।।
राजनीति के संत तुम भारत रत्न अटल !!
दक्षिण पंथी राजनीति के तुम धुरंधर
लोकप्रिय जन नेता तुम सबल सजल।
काल के कपाल पर लिखते गीत
राष्ट्र के सच्चे सपूत है अटल ।।
राजनीति के संत तुम भारत रत्न अटल!!
भारतीय राजनीति के आधार स्तंभ
राष्ट्र का सौभाग्य, मिला रत्न अनमोल।
श्रद्धा के अवतार मेधा अमित अनंत
साहित्य जगत के धूमकेतु अटल ।।
राजनीति के संत तुम भारत रत्न अटल!!

विजय पाटिल
शिक्षक सह साहित्यकार
जिला बड़वानी मप्र
।।माननीय अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिवस पर सादर समर्पित।।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required