Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • गंभीर रोग से पीड़ित अंजनी कुमार सिंह को पृथ्वीराज ट्रस्ट ने मदद की

गंभीर रोग से पीड़ित अंजनी कुमार सिंह को पृथ्वीराज ट्रस्ट ने मदद की

गंभीर रोग से पीड़ित अंजनी कुमार सिंह को पृथ्वीराज ट्रस्ट ने मदद की
औरंगाबाद 29/8/24
जिला मुख्यालय औरंगाबाद की महत्वपूर्ण सामाजिक संस्था पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बारुण प्रखंड के बरौली ग्राम निवासी समाजसेवी रामनाथ सिंह के पुत्र अंजनी कुमार सिंह के सीरियस रोग से पीड़ित होकर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती होने पर पीड़ित परिवार को मदद करने के निमित ₹40000 की मदद की गई।₹13000 बैंक में ट्रांजैक्शन के माध्यम से दिया गया। जबकि,27000 रुपए का चेक जसोईया मोड पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की संध्या में ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने जाकर उनको सुपुर्द किया। मौके पर उपाध्यक्ष प्रोफेसर ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह,वरीय सदस्य रामप्रवेश सिंह, बरियांवा पंचायत पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह, समाजसेवी कमलेश कुमार सिंह संयोजक जगदीश सिंह मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी उपस्थित रहे। विदित हो कि वर्तमान परिदृश्य में ट्रस्ट अपने बायोलॉज में लिए गए गए निर्णय के आलोक में सामाजिक कार्यों को मूर्त स्वरूप देने के लिए कृत संकल्पित है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required