Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • सनातन धर्म के रक्षक कृष्ण भगवान ए बबूआ

सनातन धर्म के रक्षक कृष्ण भगवान ए बबूआ

सनातन धर्म के रक्षक कृष्ण भगवान ए बबूआ
औरंगाबाद 27/8/24
सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर में सनातनी परंपरा का महान पर्व जन्माष्टमी पूजा धूमधाम से मनाई गई।जन्माष्टमी पूजा समिति के तत्वावधान में सोमवार की रात्रि में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर जय कन्हैया लाल की मदन गोपाल की का नारा लगाया गया।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पूर्व झांकी का षोडशोपचार विधि से पूजन कर पंडाल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य गोपाल शरण सिंह द्वारा किया गया।विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह,पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता,सरपंच पप्पू ज्वाला सिंह,उप सरपंच सतीश कुमार वर्मा,पंचायत समिति सदस्य अनिल प्रसाद अग्रवाल,पूर्व उप मुखिया अजित कुमार सिंह, जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन औरंगाबाद के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी,पत्रकार रमाकांत सिंह की गरिमामई उपस्थिति रही। समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि गोपाल शरण सिंह ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत की लड़ाई में धर्म युद्ध लड़ा और हमेशा धर्म का साथ दिया इसलिए आज पूजा के मौके पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम जीवन में हमेशा धर्म का साथ देंगे।विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह ने संबोधन में कहा कि ईश्वर अजन्मा है लेकिन जन्मोत्सव के माध्यम से हम उनके कर्मों के संदेश को घर घर पहुंचाने का कार्य करते हैं।कवि सुरेश विद्यार्थी ने सनातन धर्म के रक्षक कृष्ण भगवान ए बबुआ नामक काव्य पाठ किया।समिति के व्यवस्थापक पवन विश्वकर्मा द्वारा आगत अतिथियों को अंग वस्त्र पुष्पहार देकर सम्मानित किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required