Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • देवघर, झारखंड की आराध्या प्रिया को नाइजीरिया देश के पोर्ट हरकोर्ट लिंक क्लब के द्वारा पर्यावरण राजदूत के रूप में नियुक्ति ।

देवघर, झारखंड की आराध्या प्रिया को नाइजीरिया देश के पोर्ट हरकोर्ट लिंक क्लब के द्वारा पर्यावरण राजदूत के रूप में नियुक्ति ।

देवघर, झारखंड की आराध्या प्रिया को नाइजीरिया देश के पोर्ट हरकोर्ट लिंक क्लब के द्वारा पर्यावरण राजदूत के रूप में नियुक्ति ।

आराध्या प्रिया डी ए वी पब्लिक स्कूल देवघर ,राज्य झारखंड दसवीं की छात्रा को नाइजीरिया देश के हरकोर्ट लिंक क्लब द्वारा 6 जुलाई 2024 को आम बैठक में सर्वसम्मति से तत्काल प्रभाव से अपना पर्यावरण राजदूत नियुक्त किया। आराध्या प्रिया के बेहतर पृथ्वी को बढ़ावा देने और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP )पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे ज्वलंत समस्याओं संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए एक किशोर के रूप में उत्कृष्ट वकालत को देखते हुए उन्होंने पर्यावरण राजदूत नियुक्त किया। आराध्या बचपन से पर्यावरण संबंधित कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई है,चाहे वह पेड़ लगाकर या अपने जादुई लेखनी से लोगों और समाज को जागरूक करने का हर संभव प्रयास करती आ रही है। आराध्या प्रिया को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम द्वारा निबंध लेखन में भी प्रोत्साहन सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।इस उपलब्धि से पूरे देवघर शहर और उसके स्कूल में हर्ष का माहौल बना हुआ है और आराध्या को वैश्विक मान्यता से संपन्न होने के लिए बधाईयो का सिलसिला जारी है। स्कूल के प्रिंसिपल, अध्यापकों और देवघर शहर के गण्यमान शिक्षविदों ने भविष्य में और उपलब्धि हासिल करने शुभकामनाए दी है।क्लब के महासचिव माननीय एम्मा ओका और अध्यक्ष माननीय ओपूने बटुओं ने आराध्या प्रिया को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि यह कार्य भारत और नाइजीरिया देश के बीच संबंधों का एक नया आयाम लाएगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required