Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक एवं उनकी धर्मपत्नी नयनतारा तिवारी के 35 वें वैवाहिक दाम्पत्य सूत्र बंधन

कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक एवं उनकी धर्मपत्नी नयनतारा तिवारी के 35 वें वैवाहिक दाम्पत्य सूत्र बंधन

कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक एवं उनकी धर्मपत्नी नयनतारा तिवारी के 35 वें वैवाहिक दाम्पत्य सूत्र बंधन -वैवाहिक वर्षगांठ 25 मई 2024 को सायं 5 बजे से 7 बजे तक नगर पालिका इण्टर कालेज के सांस्कृतिक मंच पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय चंदौली रंग महोत्सव के अन्तिम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अस्मिता नाट्य संस्थान के संस्थापक/महासचिव, नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता के प्रमुख संयोजन में मनाया जाएगा। समस्त काव्य प्रेमी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। पूर्व जिला जज एवं अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार डॉ. चंद्रभाल सुकुमार,श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश एवं डॉ.सुबाष चंद्र के स्वागत संरक्षण में विशेष रूप से प्रख्यात कवि डॉ.रामअवतार पाण्डेय के अध्यक्षता में कवि गिरीश पाण्डेय, कवि सुधीर श्रीवास्तव,कवि विजयकांत त्रिपाठी, कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध,डॉ. आनंद श्रीवास्तव,कवयित्री डॉ.पूनम श्रीवास्तव, डॉ.झरना मुखर्जी,डॉ.सुमति श्रीवास्तव जौनपुरी,युवा कवयित्री रितू दीक्षित, कवि पारसनाथ जायसवाल चिंतित बनारसी,युवा कवि विनय पाण्डेय बहुमुखी सहित अनेकों रचनाकारों द्वारा हास्य -व्यंग रचनाओं द्वारा 34 वर्ष पूर्व वर-वधू निर्भीक -नयन को 35 वें वर्ष में भी शब्दों की बौछार से घसीटेंगे। उक्त आयोजन में आयोजन समिति द्वारा अस्मिता दर्पण सम्मान -2024 भी भेंट किया जाएगा। उक्त जानकारी नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता -चंदौली रंग महोत्सव के संस्थापक ने दी है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required