Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • *पांच बरस की गड़ना करके सबसे पहले मतदान है करना

*पांच बरस की गड़ना करके सबसे पहले मतदान है करना

पांच बरस की गड़ना करके सबसे पहले मतदान है करना

सुनो भाइयों सुनो जी बहना,आगे और नहीं कुछ कहना।
मतदान का आया है मौसम,हमें आज नहीं अब डरना।
सारे काम छोड़कर अब तो,सबसे पहले मतदान है करना।
मतदान हमारा अधिकार है,सबसे इतनी सी बात है कहना।।
सुनो भाइयों सुनो जी बहना,आगे और नहीं कुछ कहना_
जान सेवक तो बहुत हैं बनते,
इनमें से कुछ काम न करते।
इनकी झट से लिस्ट बनाना,ब्लैक लिस्ट में इन्हे बताना।
डाकू गुंडा और मवाली,इनकी अब कोई फिकर न करना।
आज देश की बात है आई,अच्छा पीएम हम सब को चुनना।
रोड बिजली और ये पानी,इनके बिना कुछ काम न बनना।
इसीलिए अब आई बारी,सबसे पहले मतदान है करना।
सुनो भाइयों सुनो जी बहना, आगे और नहीं कुछ कहना।
नहीं चाहिए मदिरा पान,सबसे पहले करना मतदान।
किसी से रुपए कभी न लेना,ऐसे को फिर वोट न देना।
पांच बरस की बात है आई,देश को उन्नति मार्ग दिखाए।
एक दिन की मदिरा पीकर,पांच बरस तक रोते रहना।
बेचैन कहे कर बद्ध प्रार्थना,
पिछले पांच बरस की गड़ना।।
सुनो भाइयों सुनो जी बहना, आगे और नहीं कुछ कहना।।

अवधेश कुमार साहू”बेचैन”
हमीरपुर (उ.प्र.)

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required