Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • विशाल गगन के मधुर भजन के साथ शतचंडी महोत्सव का समापन

विशाल गगन के मधुर भजन के साथ शतचंडी महोत्सव का समापन

विशाल गगन के मधुर भजन के साथ शतचंडी महोत्सव का समापन
औरंगाबाद 12/4/24
जिला मुख्यालय औरंगाबाद के प्रसिद्ध शक्तिपीठ एवं तीर्थ स्थल सत्यचंडी धाम में आयोजित महोत्सव के दूसरे दिन मशहूर गायक विशाल गगन के उत्कृष्ट प्रस्तुति के साथ समापन हुई । सुबह सवेरे माता सत्यचंडी की षोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन की गई ।तत्पश्चात,औरंगाबाद जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न महोत्सव के आयोजन कर्ता को सम्मानित किया गया इस क्रम में विष्णु धाम महोत्सव से अजीत कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, राणा सुनील सीता थापा महोत्सव से गोकुल सिंह,विनय सिंह,देव महोत्सव से जनेश्वर यादव, पंचदेव धाम महोत्सव से संजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह कल्पवृक्ष धाम महोत्सव से अशोक कुमार सिंह, जिला महोत्सव से उज्जवल रंजन लालदेव प्रसाद,डॉ हेरम्ब मिश्रा, उमंगेश्वरी महोत्सव से ललन सिंह अंबे महोत्सव से देवराज राम, कुटुंबा में सामूहिक विवाह कराने वाले वरुण कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र अंग वस्त्र एवं पुष्पहार देकर सम्मानित किया गया। भोजपुरी के मशहूर गायक विशाल गगन की शानदार प्रस्तुति रही उन्होंने माता सत्यचंडी को संपोषित विभिन्न गीत गाए जिन्हें सुनकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोग हतप्रभ रह गए।आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किया जबकि संचालन गायक सूरज कुमार द्वारा किया गया। सत्यचंडी युवा क्लब के राजेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, पिंटू राज, सुशील कुमार उर्फ टुन्नु सिंह,सुरज सिंह, रौशन राजपूत, भागीरथ सिंह, विकास सिंह,सुरज उर्फ लालू सिंह,गौतम सिंह, विशाल,किशन, भानू , विवेक प्रियांशु सहित अन्य सदस्यों ने महोत्सव में सराहनीय भूमिका निभाई।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required