Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • सेवानिवृत शिक्षक विजय कुमार सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

सेवानिवृत शिक्षक विजय कुमार सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

सेवानिवृत शिक्षक विजय कुमार सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

औरंगाबाद 4/4/24
बारुण प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय झूमर डिहरा में सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक विजय कुमार सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश सिंह ने किया।जबकि संचालन मजदूर किसान नेता भोला यादव के द्वारा किया गया। विदाई सह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक राम प्रसाद सिंह, सेवा पूर्व प्रशिक्षित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष छठू सिंह,बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सलाहकार मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड साधनसेवी विनय कुमार सिंह जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी शिक्षक नेता अनिल टाइगर, राजद नेता युगल यादव की गरिमामई उपस्थिति रही। विजय कुमार सिंह को शिक्षकों द्वारा पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र उपहार देकर सम्मानित किया गया।उन्हें सम्मान पत्र विद्यालय परिवार द्वारा भेंट किया गया ।उनके 17 वर्षों के कार्यकाल की सराहना की गई एवं उनके द्वारा बच्चों के बीच शैक्षणिक गतिविधियों को याद करते हुए शिक्षकों ने कहा कि वे बच्चों के बीच अति लोकप्रिय शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कालजई कार्य किया था। आज के सम्मान समारोह में हेमंत कुमार निराला, बब्लू ठाकुर संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार पांडेय,अशोक राम, मधु उपाध्याय,अजीत कुमार,जितेंद्र कुमार,सुशील कुमार,शिव कुमार, उचित कुमार,आकांक्षा कुमारी, रितु कुमारी,प्रतिभा कुमारी, ज्योति कुमारी, संध्या कुमारी,दिव्या कुमारी, मनोज कुमार, रसोईया उषा देवी, इंदु देवी सहित अन्य उपस्थित थे

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required