Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के सेवानिवृत्ति पर बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के सेवानिवृत्ति पर बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के सेवानिवृत्ति पर बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

औरंगाबाद – दाउदनगर प्रखंड के जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान डायट के प्रांगण में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के सेवानिवृत्ति के पश्चात प्रखंड के शिक्षकों द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक सतीश कुमार पांडेय, विनय कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह,धर्मेंद्र कुमार सिंह,रवि शंकर सिंह,चंद्रशेखर सिंह, शिक्षक एकता मंच के जिला संयोजक जयंत कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें अंग वस्त्र पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया एवं उनके स्वर्णिम कार्यकाल की सराहना करते हुए संबोधन के क्रम में कहा कि उन्होंने पूरे प्रखंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों को हमेशा उत्साहित एवं प्रेरित करते रहते थे।साथ ही साथ पूरे प्रखंड में शैक्षणिक वातावरण को मूर्त रूप प्रदान करने का कार्य किया था। विदित हो कि बारुण प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रहते हुए उन्होंने सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य की थी। शिक्षकों ने यह भी कहा कि आप पदाधिकारी के साथ-साथ शिक्षक की भूमिका भी बखूबी निभाते थे। आप सेवानिवृत्ति के बाद आपकी सेवाएं पूरे शिक्षक समाज एवं आपके परिवार को समर्पित रहेगी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required