Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • निर्मल रोशन साहित्य मंच की गोष्ठी संपन्न

निर्मल रोशन साहित्य मंच की गोष्ठी संपन्न

निर्मल रोशन साहित्य मंच की गोष्ठी संपन्न

भंडारा (महाराष्ट्र) – अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी निर्मल रोशन साहित्य मंच न्यू यॉर्क ने रविवार 3 मार्च 2024 को आनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मंजू अशोक राजाभोज भंडारा (महाराष्ट्र) जो एक लेखिका,कवियत्री और उपन्यासकार है ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि उनके जीवन में कल वह खूबसूरत पल आया जिसके बारे में उन्होंने कभी नही सोचा था। ऐसे वे कई बार अपने भारत के आभासी मंच पर अपनी रचनाओं का पाठ कर चुकी हूँ लेकिन कल उन्हें न्यूयाॅर्क से लाइव निर्मल रोशन साहित्यिक मंच, न्यूयाॅर्क ‘भाषा एवं संस्कृति को समर्पित’ बसंत ऋतु अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी पर जुड़ने का मौका मिला जो उनके जीवन का बहुत ही खूबसूरत एहसास है। इस मंच की संस्थापक और संचालक आ. सुषमा मल्होत्रा जी (न्यूयाॅर्क), अध्यक्ष आ. शशि तिवारी जी(आगरा) और मुख्य अतिथि माननीय रतिभान त्रिपाठी जी (लखनऊ) शामिल थे। इस काव्य गोष्ठी में अलग-अलग जगह जैसे उदयपुर, लुधियाना, न्यूजर्सि, जयपुर, पुणे से रचनाकारों ने जुड़कर हिस्सा लिया। कवि संगम त्रिपाठी ने बधाई दी और अपने विज्ञप्ति में कहा कि ऐसे आयोजन से हिंदी के प्रचार-प्रसार में बल मिलता है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required