Search for:

विजय पाटिल शिक्षक को मानद सम्मान

वाराणसी: 21 जनवरी श्री राममय काशी काव्यसंगम एवं विद्या वाचस्पति मानद उपाधि सम्मान समारोह का आयोजन वाराणसी के महामना मदन मोहन मालवीय काशी सेवा समिति सभागार बनारस में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर, कुलपति विक्रमशिला विद्यापीठ भागलपुर बिहार ,विशिष्ट अतिथि डॉ चंद्रपाल सुकुमार पूर्व जिला जज एवं चंद्रभान ओझा पूर्व कमिश्नर रजिस्ट्री के संरक्षण में हुआ। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में मप्र से दो शख्सियत श्री विजय पाटिल शिक्षक उमवि गवाड़ी जिला बड़वानी एवं श्री सीताराम आठिया स्वा. पर्यवेक्षक देवरी सागर को डॉक्टरेट मानद उपाधि के समकक्ष विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान से सम्मानित किया गया।विशेष मानद सम्मान विक्रमशिला विद्यापीठ के कुलपति द्वारा श्री विजय पाटिल को उनके सुदीर्घ हिंदी साहित्य सेवा/कला क्षेत्र में उपलब्धि/शैक्षिक प्रदेयो कार्य राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर विद्यापीठ की अकादमिक परिषद की अनुशंसा से दिया गया ।
समारोह में राष्ट्रीय स्तर से तेरह से अधिक व्यक्तियों को मानद सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय काव्य सम्मेलन कार्यक्रम में पाटिल द्वारा काव्य पाठ का भी वाचन भी किया गया ।उनके सम्मान पर ,श्री पीसी शर्मा बीईओ निवाली, श्री एम मंडलोई प्राचार्य ,श्री मनोज पाटिल, श्री नवनीत पाटिल, श्रीभटू पाटिल,मनोज मराठे लक्ष्मण जोशी ,श्री अमित शर्मा युवा पत्रकार सेंधवा ,श्री नरेंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार सेंधवा, डॉ.श्री डी.एन.मिश्रा जी संपादक महो.विनय उजाला इंदौर, श्री संगम त्रिपाठी अध्यक्ष हिंदी सभा, श्री विजय गुंडाल वरिष्ठ पत्रकार द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required