Search for:

हिंदी का अस्तित्व

 

हमारे हिंदी का अस्तित्व कभी धुंधला न हो पाए |
आओ हम सब मिलकर राष्ट्रभाषा हिंदी का परचम लहराए |
यही है हमारी मातृभूमि की सदाए |
आओ सभी इसी प्रण को लेकर हिंदी दिवस मनाए |
यही है एक सच्चे देश भक्त की तमन्नाएं |
हिंदी से है अस्तित्व हमारा |
हिंदी बिन न जीवन में उजियारा |
हिंदी का दामन न छोड़े हम सभी |
जो अब तक न हुआ कभी |
उसे आज और आने वाले कल में कर दिखलाए सभी |
यही हो हम भारतवासियों की तमन्नाएं |
देखो यही दे रही हमारी मातृभूमि हर पल सदाए |
इसे सार्थक कर अपनी सच्ची देश भक्ति हम दिखलाए |
हम सब मिलकर राष्ट्रभाषा हिंदी का परचम लहराए |
आओ सभी इसी प्रण को लेकर हिंदी दिवस मनाए |
मंजू की लेखनी दे रही हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ||

मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required