Search for:

प्रेरणा

प्रेरणा

प्रेरणा संस्था साहित्य व हिंदी प्रचार प्रसार के साथ राष्ट्रभाषा बनाने की दिशा में काम कर रही है। प्रेरणा की शुरुआत सन् 1986 में गणेश समिति कोरबा पश्चिम छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन से हुई और निरंतर साहित्यिक आयोजन, कवि गोष्ठी, सम्मेलन एवं हिंदी प्रचार प्रसार के साथ राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान के तहत संचालित है….. जिसमें स्वैच्छिक रुप से साहित्य मनीषी, कवि, कवयित्री एवं हिंदी प्रेमी जुड़कर काम कर रहे हैं
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु संकल्पित संस्था है जो निरंतर हिंदी प्रचार प्रसार हेतु कार्य कर रही है और हिंदी के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा आजादी के स्वर्ण जयंती वर्ष में हिंदी दिवस व अमृत महोत्सव वर्ष में विश्व हिंदी दिवस पर जबलपुर से राजघाट दिल्ली तक हिंदी प्रचार रथयात्रा निकाल चुकी है।
इसी तारतम्य में 02.10.2022 को राजघाट दिल्ली में सांकेतिक उपवास व 13.09.2023 को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु इंडिया गेट से राजघाट दिल्ली तक सांकेतिक पदयात्रा का आयोजन कर निरंतर प्रेरणादायक कार्य कर रही है। इसी कड़ी में दिनांक 14.09.2024 को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन व हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जंतर मंतर में प्रदर्शन व सभा आयोजित कर हिंदी प्रचार प्रसार का सतत कार्य कर रही है।
इसी तारतम्य में प्रेरणा हिंदी महाकुंभ 2025 महात्मा गांधी जी के हिंदी योगदान को समर्पित करते हुए 30 जनवरी 2025 को आयोजित की है।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी प्रचार प्रसार में सहयोग प्रदान करने हेतु कवि, साहित्यकार, समाजसेवी, पत्रकार, शिक्षाविद और आमजन को सम्मानित करने का काम कर रही है जिससे लोगों को इस दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित किया जा सके और साहित्य की धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे।
आइए हम मिलकर हिंदी प्रचार प्रसार का काम करें और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान में एक कदम साथ चलें।
हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु भगीरथ प्रयास में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा लोकसंचेतना फाउंडेशन से सम्बद्ध होकर कार्य कर रही है।

कवि संगम त्रिपाठी
संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा
जबलपुर मध्यप्रदेश
संपर्क – 9407854907

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required