Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • ( भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी विशेष ) ” अटल जी “

( भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी विशेष ) ” अटल जी “

अटल जी ने अटल लिया, संज्ञान अटल के लिए,
सफर-ए-जिंदगी किया, अपने ही वतन के लिए।

25 दिसंबर 1924 में, जन्म ग्वालियर में लिए,
16 अगस्त 2018 में, स्वर्गवास दिल्ली से हुए।

देश के 10 वें प्रधानमंत्री, तीन बार भारत में रहे,
हिंदी कवि और पत्रकार, प्रखर वक्ता जहां में रहे।

अटल बिहारी वाजपेयी, इनका पूर्ण नाम एक है,
अटल माताजी कृष्णा, पिताजी कृष्ण बिहारी है।

अतुल्य राष्ट्र के जनहित में, योगदान सदा किए,
भारत रत्न सम्मान से, वर्ष 2015 में महान हुए।

अटल जी ने इक्यावन, अनमोल रची कविताएं है,
दुनिया में नाम रोशन, भारत देश में विशेषताएं है।

अटल जी का कार्यकाल, राष्ट्रहित में पूर्ण अटल है,
कोमल हृदय के स्वामी, अटल जी सदैव अमर है।

मध्यप्रदेश का यह गौरव, स्वतंत्र प्रधानमंत्री हुए,
सर्वोच्च पद सम्मान से, नि:स्वार्थ ही शासन किए।

अटल बिहारी वाजपेयी, अटल नाम से अलंकृत है,
हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल, विश्व में भी प्रसिद्ध है।

साहित्यकार
हरिदास बड़ोदे ‘हरिप्रेम’
शिक्षक/गीतकार/लोकगायक/समाजसेवी
आमला, जिला- बैतूल (मध्यप्रदेश)

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required