Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • विंध्याचल के कजरी महोत्सव में दानिका के कलाकारों का जलवा

विंध्याचल के कजरी महोत्सव में दानिका के कलाकारों का जलवा

विंध्याचल के कजरी महोत्सव में दानिका के कलाकारों का जलवा

औरंगाबाद 18/8/24
जिला मुख्यालय औरंगाबाद की महत्वपूर्ण सांगीतिक संस्था दानिका संगीत महाविद्यालय द्वारा विंध्याचल में आयोजित कजली महोत्सव में संस्था के डायरेक्टर डॉ रविंद कुमार उर्फ दानिका महाराज के नेतृत्व में शिरकत किया और अपनी प्रस्तुति से पूरे दर्शक दीर्घा में समां बांध दी। विदित हो कि विंध्याचल में 50 वर्षों से कजरी महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है महोत्सव समिति के सचिव श्री उपाध्याय ने बताया कि सावन में कजरी महोत्सव का विशेष महत्व है।दानिका के कलाकार शिवांगी सिंह,अंजली सिंह, सृष्टि लक्ष्मी,नंदनी कुमारी, विकास कुमार, मनीष कुमार ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।भींजत आवे धनिया ए रामा का जब गान किया तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोग मंत्र मुग्ध होकर झूमने लगे‌।इस कजरी महोत्सव में पूरे भारतवर्ष से एक से एक कलाकार आते हैं और अपनी प्रस्तुतियां देते हैं लेकिन बिहार से औरंगाबाद जिले से दानिका परिवार के लोग यहां प्रतिवर्ष अपनी प्रस्तुति देते हैं। विंध्याचल नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीनाथ पांडेय, कजरी महोत्सव के सचिव श्रीनाथ उपाध्याय एवं आगरा की प्रसिद्ध नृत्यांगना वीणा सिंह ने दानिका के कलाकारों को सम्मानित किया। डॉ रविंद्र कुमार ने ढोलक पर बेहतरीन संगत किया। दानिका के प्रवक्ता सुरेश विद्यार्थी ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में दानिका अखिल भारतवर्ष पर एक चर्चित सांगीतिक संस्था के रूप में अपनी पहचान बनाते जा रही है। आज इसकी चर्चा दानिका घराने के रूप में होती है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required