Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • हर घर तिरंगा पर आधारित विशेष काव्य गोष्ठी संपन्न

हर घर तिरंगा पर आधारित विशेष काव्य गोष्ठी संपन्न

हर घर तिरंगा पर आधारित विशेष काव्य गोष्ठी संपन्न

लखनऊ, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा हर घर तिरंगा पर आधारित विशेष काव्य गोष्ठी का आयोजन संस्थान कार्यालय में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि रणवीर दीक्षित एवं विशिष्ट अतिथि सीपी शर्मा व अलका शर्मा थी। कुशल संचालन डॉक्टर उमेश वर्मा आदित्य ने किया।
कार्यक्रम का आरंभ उक्त अतिथियों एवं संस्थान की महामंत्री डॉक्टर सीमा गुप्ता द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर के किया गया। महामंत्री डॉक्टर सीमा गुप्ता द्वारा वाणी वंदना प्रस्तुत की गई ।
इस अवसर पर विजय त्रिपाठी, रत्नवीर दीक्षित,कविता शर्मा, डॉक्टर रेनू वर्मा रेणु,श्रवण कुमार, मुकेश प्रधान, मानस मुकुल त्रिपाठी,सुरेंद्र शर्मा,अलका शर्मा,विपुल कुमार मिश्रा,अमरेंद्र कुमार दीक्षित,डॉक्टर राधा विष्ट,मीना गौतम,अलका शर्मा, सीपी शर्मा,सुरेंद्र विक्रम अस्थाना,लोकेश त्रिपाठी, पम्मी सिंह, लीलाधर पाठक,राजश्री दुबे,सुधा शुक्ल,चंद्रप्रकाश पांडेय, डॉक्टर इंद्रासन सिंह,अखिलेश द्विवेदी,अखिलेश त्रिवेदी शास्वत एवं आदित्य तिवारी आदि ने देश भक्ति की श्रेष्ठ रचनाओं,गीत, गजल एवं छंदों का पाठ कर सबको भाव विभोर कर दिया।
मानस मुकुल त्रिपाठी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required