Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • दानिका संगीत महाविद्यालय अम्बा का शुभारंभ किया गया

दानिका संगीत महाविद्यालय अम्बा का शुभारंभ किया गया


दानिका संगीत महाविद्यालय अम्बा का शुभारंभ किया गया
औरंगाबाद 11/8/24
जिला मुख्यालय औरंगाबाद की महत्वपूर्ण सांगीतिक संस्था दानिका संगीत महाविद्यालय का शाखा कार्यालय का शुभारंभ अम्बा में किया गया।शाखा कार्यालय का शुभारंभ कुटुंबा प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार सिंह,हम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे,राजद के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह,हम पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह,बाल विकास विद्यालय के डायरेक्टर अजय पांडेय,दानिका के डायरेक्टर डॉ रविंद्र कुमार उर्फ दानिका महाराज,दानिका के संरक्षक कृष्णानंद जी महाराज,शाखा कार्यालय के संचालक उदय कुमार मेहता,केन्द्राधीक्षक शशि देवी सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काट कर किया।संबोधन के क्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि अम्बा जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में संगीत विद्यालय खुलना विद्यार्थियों के लिए हर्ष की बात है।इस संस्था के शाखा खुलने से संगीत से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों को बहुत ही सुविधा होगी।आज संगीत शिक्षा के साथ-साथ सुनिश्चित रोजगार मुहैया कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मौके पर कुंदन काम्बो,उत्तम बाबू बलवंत सिंह,बाल कलाकार प्रियांशु एवं अंशु, डॉ बबन सिंह,जीवन जायसवाल, रानी जायसवाल,सपना जी, कुमारी लालमुनि, सविता सिंह, सीता देवी,मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required