Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • शिवपूजन सहाय के 131वीं जयंती पर साहित्य संवाद का आयोजन

शिवपूजन सहाय के 131वीं जयंती पर साहित्य संवाद का आयोजन

शिवपूजन सहाय के 131वीं जयंती पर साहित्य संवाद का आयोजन

औरंगाबाद 09/08/24
सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह,उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा,महामंत्री धनंजय जयपुरी के आह्वान पर भारत के महान साहित्यकार आचार्य शिवपूजन सहाय की 131 वीं जयंती के मौके पर साहित्य संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी ने संवाद करते हुए कहा कि आचार्य शिवपूजन सहाय ने बिहार की धरती से साहित्य सृजन की शुरुआत करते हुए कोलकाता में पत्रकारिता की शुरुआत की। लखनऊ से निकलने वाली विभिन्न पत्रिकाओं का संपादन किया। उपन्यासकार,कहानीकार,गद्यकार के रूप में चर्चित सहाय जी की कहानी मानव मन को संवेदित करने वाली होती हैं।कोई इंसान यदि सांसारिक जीवन से विक्षुब्ध है तो उसे सहाय की रचनाओं का अवलोकन करना चाहिए।उसके अंदर कि संवेदना जग जाएगी और वह जीवन में बहुत ही आगे बढ़ सकता है।देहाती दुनिया विभूति,वे दिन वे लोग, मेरा जीवन,स्मृति शेष कालजई रचना है।हिंदी भाषा और साहित्य कृति हिंदी साहित्य की विश्लेषणात्मक रचना से ओतप्रोत है।हिंदी साहित्य को सजाने संवारने में सहाय जी की महती भूमिका रही है।संवाद के क्रम में सतीश कुमार पांडेय,नवीन कुमार, राणा सुनील,सुजीत कुमार सिंह,राम पुकार ओझा, गायक अमित,सोम प्रकाश रविकर,बालकवि सौरव राज सहित अन्य लोगों में भी अपनी अभिव्यक्ति दी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required