Search for:

काव्य समारोह’ सफलतापूर्वक सम्पन्न

काव्य समारोह’ सफलतापूर्वक सम्पन्न

‘‘ *लोकतंत्र का महा महोत्सव* आओ सब मतदान करें’’

नवसमानुभूति, साहित्यिक सामाजिक साँस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रतिमा के पास, जनरल पोस्ट ऑफिस ग्राउण्ड, हजरतगंज, लखनऊ में काव्य समारोह का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता श्री मानस मुकुल त्रिपाठी ‘मानस’ ने की, मुख्य अतिथि के रूप में श्री डॉ उमेश आदित्य जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री सुमन मिश्रा, धनबाद, झारखंड एवं श्री गोबर गणेश उपस्थित रहे।
मां सरस्वती पर मा0 अध्यक्ष जी के द्वारा माल्यार्पण के उपरान्त सुश्री सुमन मिश्रा जी के द्वारा मां वाणी की वन्दना से प्रारम्भ समारोह में अनेक विभूतियों ने विभिन्न प्रकार की कविताओं से सभी में प्रेम का संचार किया। समारोह का संचालन संस्था के महासचिव अखिलेश त्रिवेदी ‘शाश्वत’ ने किया।
अखिलेश त्रिवेदी शाश्वत ने अपनी सामयिक रचना के माध्यम से चुनाव में मतदान अवश्य करने का संदेश दिया कि सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। ये हमारा अधिकार ही नही दायित्व भी है।
-भारत देश महान बनेगा संविधान का मान करें।
लोकतंत्र का महा महोत्सव आओ सब मतदान करें।
इसी क्रम में श्री मनीष शुक्ल मन ने अपनी गजल का सुन्दर पाठ किया जिसे बहुत सराहा गया। साथ ही विशिष्ट अतिथि श्री गोबर गणेश ने गीत प्रस्तुत किया।
सुश्री सुमन मिश्रा जी जो कि धनबाद झारखंड से पधारी थीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर उन्होंने संस्था के कार्यक्रम के विषय में बोलते हुये अपना काव्य पाठ भी किया जिसे उपस्थित रचनाकारों ने काफी सराहा।
मुख्य अतिथि डॉ. उमेश आदित्य जी ने प्रभु राम जी पर कई कविताओं का पाठ किया जिसे बहुत सराहना प्राप्त हुई। अध्यक्षीय उद्बोधन श्री मानस मुकुल त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया साथ ही काव्य पाठ भी किया जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। अंत में श्री अखिलेश त्रिवेदी शाश्वत ने पधारे हुये सभी महानुभाव का धन्यवाद ज्ञापित किया। काव्य गोष्ठी के अंत में श्री सर्वेश अस्थाना की पत्नी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
(अखिलेश त्रिवेदी ‘शाश्वत)
महासचिव

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required