Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • दानिका परिवार के गायक अमित सिंह के जन्मदिन पर संगीत संध्या का आयोजन

दानिका परिवार के गायक अमित सिंह के जन्मदिन पर संगीत संध्या का आयोजन

औरंगाबाद – सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर में औरंगाबाद जिले की महत्वपूर्ण सांगीतिक संस्था दानिका परिवार के प्रसिद्ध गायक अमित कुमार सिंह के जन्मदिन के मौके पर संगित संध्या का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने केक काटकर गायक अमित सिंह एवं उनके भ्राता नीरज प्रताप सिंह को बधाई दी एवं दोनों भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की। तत्पश्चात,जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन औरंगाबाद के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी के नेतृत्व में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। संगीत संध्या में गायक अमित कुमार सिंह एवं सुरेश विद्यार्थी द्वारा वर्तमान परिवेश में होने वाली घटनाओं को इंगित करते हुए संगीत का प्रस्तुतिकरण किया गया। मौक़े पर समाजसेवी अशोक सिंह,शिक्षक राजेश रंजन, राजीव कुमार,सूरज कुमार धीरज कुमार मूर्तिकार सुमित कुमार सुजीत कुमार शिक्षक शुभम कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required