Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षक सुनील कुमार खुराना को मिला मां श्रीयादे साहित्य सम्मान 2025

अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षक सुनील कुमार खुराना को मिला मां श्रीयादे साहित्य सम्मान 2025

अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षक सुनील कुमार खुराना को मिला मां श्रीयादे साहित्य सम्मान 2025

राष्ट्रीय कवि चौपाल, दौसा के तत्वावधान में माँ श्रीयादे जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कई प्रांतों के साहित्यकारों द्वारा अपनी रचनाएं प्रेषित कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में भारत देश के 21 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया है। मां श्री यादे
लाल दंके उपलक्ष्य में प्रतिभागियों को संस्था द्वारा “माँ श्रीयादे साहित्य सम्मान–2025″ से नवाजा गया। सम्मान समारोह में सर्वप्रथम माँ शारदे एवं माँ श्रीयादे के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं वंदना के बाद संस्थान के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर बाबूलाल बोहरा के कर कमलों द्वारा सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी, उपाध्यक्ष डॉ बृजमोहन मीना, महासचिव कवि कैलाश सुमा, सचिव कवि दिनेश तूफानी, सुनील कुमार”खुराना” नकुड़ सहारनपुर, कोषाध्यक्ष बुद्धि प्रकाश महावर मन एवं वरिष्ठ सदस्य गोपाल टेलर, सक्रिय सदस्य लालूराम बैरवा के द्वारा इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था अध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी द्वारा किया गया। साथ ही महासचिव कैलाश सुमा द्वारा आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सुनील कुमार “खुराना” प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ सहारनपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है।वर्तमान में वह एआरपी के पद को सुशोभित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांशी योजना निपुण प्रदेश को साकार करने में प्रयासरत हैं। राष्ट्रीय कवि चौपाल दौसा राजस्थान के अध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी जी ने सुनील कुमार “खुराना” को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required