Search for:

हिंदी दिवस अयं

नव प्रभात हिन्दी का शुभाशीष। अभिषेक रामराज्य सा हिन्दी का, दिवस मनायें, आओ मिल जय जन गण मन उद्घोष करें एक स्वर हो हिन्दीभारत माथे बिन्दी का। सब भारती उतारें आरती, दिवस मनायें सब हिन्दू हिन्दी का। अतुल ज्ञान दीप पावन हिन्दी का। जय घोष करें, जय गान करें पावन अतुल लिपि देवनागिरी हिन्दी का। शब्दकोष अमर कोष है, अक्षय शब्दकोष है हिन्दी का। हिन्दू गर्वित हिन्दी पर आनन्दित हिन्दुस्तानी हिन्दी पर। मुदित जन पर्वमयं, हिन्दी दिवस अयं। अतुल अभिषेक करें हिन्दू -भारत हिन्दी का। आज धरा शब्दकोष, कोष हिन्दी भारत भाषी। अभिषेक अतुल दिवस हो विश्व विजय दिवस हो हिन्दी का। आज से आरम्भ हो दिवस हर दिवस हो हिन्दी का। अतुल शब्दकोष हो हिन्दी का, अक्षय शब्दकोष है हिन्दी का। ✍विद्यावारिधि आचार्य अतुल कुमार मिश्र “श्रीमद्भागवतकथाव्यास कृति”रचित( प्रकाशित)। 227405 “ग्राम एवं पोस्ट पूरे मर्दान, गौरीगंज , अमेठी उत्तर प्रदेश

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required