Search for:

आओ! मिलकर हम सब गांधी जयंती मनायें।

आओ!
मिलकर हम सब
गांधी जयंती मनायें।
गांधी जी के बताए
मार्ग पर चलकर
उनके आदर्शों को अपनायें।
तब हम सब मिलकर
गांधी जयंती मनायें।
आओ!
सत्य अहिंसा का
मार्ग अपनायें।
और सभी को
इसी मार्ग पर चलायें।
तब हम सब मिलकर
गांधी जयंती मनायें।
आओ!
सभी से समानता का
व्यवहार करें, करायें।
महिलाओं को पूरा
सम्मान दिलायें।
तब हम सब मिलकर
गांधी जयंती मनायें ।
आओ!
छूआ- छूत को
समूल जड़ से मिटायें।
हम सब मिलकर
जीवन मेंस्वच्छता अपनायें।
तब हम सब मिलकर
गांधी जयंती मनायें।
आओ!
हिन्दी को
व्यवहार में अपनायें,
स्वदेशी आन्दोलन को
जन जन तक पहुंचायें।
तब हम सब मिलकर
गांधी जयंती मनायें।
आओ!
सूती कपड़े पहनें
और पहनायें।
अपने देश के
उद्योगों को बढ़ायें ।
तब हम सब मिलकर
गांधी जयंती मनायें।
आओ !
शोषितों को
शोषण से बचायें।
दीन हीनों को
अत्याचारों से
मुक्ति दिलायें।
तब हम सब मिलकर
गांधी जयंती मनायें।
आओ!
हम सब
अपने-अपने
कर्तव्य को निभायें।
अपने देश में
राम राज्य लायें।
तब हम सब मिलकर
गांधी जयंती मनायें।
आओ हम सब मिलकर
गांधी जयंती मनायें।।

प्रेम कुमार शर्मा ‘प्रेम’
शिक्षक एवं साहित्यकार
खुर्जा बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required