Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • सब भाषा में श्रेष्ट हमारी भाषा हिन्दी,

सब भाषा में श्रेष्ट हमारी भाषा हिन्दी,

सब भाषा में श्रेष्ट हमारी भाषा हिन्दी,
जिस राष्ट्र की भाषा समृद्ध होती है वह राष्ट् निरंतर प्रगति करता है। हिन्दी भाषा विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषा है। हिन्दी भाषा हमारे संस्कार संस्कृति आचरण सहित सम्पूर्ण भारतीयता का प्रतिनिधित्व करती है। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलनों सहित देश की स्वाधीनता में हिंदी का अहम योगदान रहा है। साहित्यकार कवि तुलसी सूर रसखान कबीर जायसी मीरा से लेकर जयशंकर प्रसाद सुमित्रानंदन पंत महादेवी वर्मा शिवमंगल सिंह सुमन भवानी प्रसाद मिश्र सहित अनेक रचनाकारों ने हिंदी को जन जन में लोकप्रिय बनाया।सुर लय ताल तरलता सरसता ओज माधुर्य में हिंदी भाषा अद्भुत अनुपम है। हिन्दी आज विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली लोकप्रिय भाषा है जिसमें सभी भाषाएं समाहित हो जाती हैं।।सच कहूं तो हिन्दी भाषा राष्ट् का मुकुट है जिसपर हम सबको गर्व है।आज बेहद जरूरी है कि राजभाषा हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा बने।आओ हम सब मिलकर हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनायें।जय हिन्द,जय हिन्दी ।।
हिन्दी में सुर ताल है हिन्दी में रसछंद,
हिन्दी में है सरसता हिन्दी में आनंद,
हिन्दी में आनंद ओज लय छटा निराली,
शब्दों में सामर्थ्य भरी गीतों की थाली
माथे पर है साज चमकती चमचम बिंदी,
सब भाषा में श्रेष्ट हमारी भाषा हिन्दी।।
अशोक त्रिपाठी
ओज हास्य अ.भा.कवि नरसिंहपुर,

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required