Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • राष्ट्रीय पारस रत्न से सम्मानित होगें डॉ0 सुनील कुमार तिवारी

राष्ट्रीय पारस रत्न से सम्मानित होगें डॉ0 सुनील कुमार तिवारी

राष्ट्रीय पारस रत्न से सम्मानित होगें डॉ0 सुनील कुमार तिवारी

फतेहपुर – फतेहपुर जनपद मे एकेडमिक रिसोर्स परसन के पद पर कार्यरत डॉ0 सुनील कुमार तिवारी क़ो आगामी 26 मई क़ो बरेली मे, शिक्षा क्षेत्र मे अतुलनीय योगदान के लिए शिक्षाविद के रूप मे समाजसेवी संस्था पारस एजुकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जायेगा | डॉ0 सुनील कुमार तिवारी द्वारा अब तक अनौपचारिक शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण, सुमसंसा वैदिक गणित, स्वतंत्र भारत की शिक्षा नीतियाँ, स्वतंत्र भारत के प्रधानमंत्री, प्राथमिक शिक्षा की दशा एवं दिशा, प्रज्ञाउन्यायन,गणित मे नवाचार सहित कक्षा 1 व 2 मे उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूलों मे पढ़ाई जाने वाली हिंदी मे सारंगी, गणित मे आनंदमय गणित का लेखन कार्य किया है | राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद लखनऊ उत्तर प्रदेश से प्रकाशित आंगनवाड़ी कार्यकर्ती प्रशिक्षण मॉड्यूल, वैदिक गणित मॉड्यूल, गणित शब्दकोश, उत्तर प्रदेश के पचाहत्तर जनपद, कम्प्यूट ग्राफिक्स का प्रयोग, दर्जनों प्रशिक्षण मॉड्यूल का लेखन किया है साथ ही राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज मे दर्जनों प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के रूप मे प्रशिक्षण प्रदान किया है |शिक्षा मे नवीन प्रयोग, चिंतन एवं उत्कृष्ट कार्यों के कारण अनेको अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, सम्मानो से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया है | पारस एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह उर्फ़ बंटी ठाकुर ने बताया की डॉ0 सुनील कुमार तिवारी सहित शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 111 शिक्षाविदों क़ो राष्ट्रीय पारस रत्न से सम्मानित किया जायेगा |

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required