Search for:
  • Home/
  • क्षेत्र/
  • मिशन जामवंत से हनुमान जी द्वारा पर्यावरण जागरूकता बौद्धिक एवं काव्य संगोष्ठी में पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान

मिशन जामवंत से हनुमान जी द्वारा पर्यावरण जागरूकता बौद्धिक एवं काव्य संगोष्ठी में पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान

मिशन जामवंत से हनुमान जी द्वारा पर्यावरण जागरूकता बौद्धिक एवं काव्य संगोष्ठी में पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान लखनऊ में भेंट किया जाएगा 21 फरवरी 2024 को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को –
भारत वर्ष के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क्रमबद्ध तरीके मिशन जामवंत से हनुमान जी के प्रमुख संरक्षक एवं पूर्व आईएएस. अधिकारी डॉ.कमल टावरी – सन्त कमलानन्द जी महाराज के दिशा-निर्देशन पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण, स्वतः रोजगार, स्वावलंबी बनने के लिए विश्व गुरु भारत के जन-जन को जागरूक करेगी। जिसकी शुरुआत 17 फरवरी 2024 को गाजीपुर, उत्तर प्रदेश से प्रारम्भ हुआ। आगामी कार्यक्रम 21 फरवरी 2024 को दोपहर 12-30 बजे से प्लाट नंबर 124/125, लेबर चौराहा, पार्किंग नंबर -5, रिलायंस पेट्रोल पंप के ठीक सामने, ट्रांसपोर्ट नगर मैट्रो स्टेशन से लगभग एक किमी., लखनऊ, उ. प्र. में गीत श्रृषि स्वर्गीय गोपाल दास नीरज के अनन्य शिष्य डॉ.संगम लाल त्रिपाठी भंवर के अध्यक्षता में, मुख्य अतिथि डॉ.कमल टावरी के गरिमामयी उपस्थिति में पर्यावरण जागरूकता बौद्धिक एवं काव्य संगोष्ठी में उनके कर कमलों द्वारा मानव समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों लोगों को मंचीय एवं आनलाईन पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान भेंट करते हुए प्रोत्साहित करेंगे। उक्त आयोजन का प्रमुख संयोजन/संचालन प्रदेश संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, कार्यक्रम संरक्षण कवि रविद्र पाण्डेय निर्झर प्रतापगढ़ी , स्वागत संरक्षण प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, सुखमंगल सिंह मंगल, डॉ.सुबाषचंद्र, गिरीश पाण्डेय, औषधि पण्डित रंगबहादुर सिंह, जयशंकर सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय, सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध,कार्यक्रम संयोजन-डॉ.पारसनाथ श्रीवास्तव,सह संयोजन-युवा कवि विनय पाण्डेय बहुमुखी, अमित शर्मा करेंगे।
उक्त जानकारी मिशन जामवंत से हनुमान जी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह ने दी है। विस्तृत जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर -9450364292,9415862050 या 6306057870 पर संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required