Search for:

गणतंत्र दिवस

जन गण मन वंदे भारत ,
गणतंत्र दिवस पर देश का अभिवादन।
भारत संविधान निर्माता
बाबा साहेब आंबेडकर का अभिनंदन।।१
सौगात दिया भारत को संविधान,
हम सब का पालक है संविधान।
गणतंत्र हमारा विश्व में महान,
लोकतंत्र है जिसकी पहचान।।२
ध्वज तिरंगा आसमां में फहराया,
आया है गणतंत्र दिवस पर्व महान।
दुनिया की फिक्र नहीं हमें
रक्षा करता हमारा संविधान।।३
गणतंत्र दिवस भारत बना प्रजातंत्र राष्ट्र,
यह पर्व है पूर्ण स्वतंत्रता का।
अनगिनत संघर्ष कर हमने,
गणतंत्र प्राप्त कर मिला नया उत्कर्ष ।।४
गणतंत्र पर हम प्रतिज्ञा करें,
संविधान की सब रक्षा करें।
राष्ट्र का लोकतंत्र सशक्त करें,
अधिकार कर्त्तव्य का पालन करें।।५
डॉ. विजय पाटिल
शिक्षक सह साहित्यकार
जिला बड़वानी मप्र

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required