Search for:

किस्सागोई ढलान कार्यक्रम संपन्न

किस्सागोई ढलान कार्यक्रम संपन्न

लखनऊ, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ0प्र0, हिन्दुस्तानी एकेडमी उ०प्र०, प्रयागराज, और डेल्फिक एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सौजन्य से शासन की नीति के अनुरूप किस्सागोई ढलान कार्यक्रम लोक प्रशासन विभाग के सभागार, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा, आई0ए0एस0 ने किया। डॉक्टर सीमा गुप्ता, महामंत्री, ने बताया की संस्थान इसी प्रकार के अनेकोनेक कार्यक्रम करता रहा है जिसमें प्रदेश भर के साहित्यकार सहयोग कर रहे हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। इसी प्रकार विभिन्न समारोह आयोजित कर के देश व प्रदेश के विभिन्न ख्यातिलब्ध साहित्यकारों को मंच प्रदान किया जाता रहेगा।
आमंत्रित साहित्यकारों/कहानीकारों में पद्मश्री सुश्री विद्या बिन्दु सिंह, सुश्री कात्यानी सिंह, सुश्री गीतिका चतुर्वेदी, श्री चन्द्रशेखर वर्मा, सुश्री सीमा मोदी, सुश्री श्रुति शर्मा एवम डॉक्टर सुधा मिश्रा ने किस्सागोई “ढलान” कार्यक्रम में कहानियां सुनाई और सभी उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। इन सभी कहानिकारों को स्मृति चिन्ह, पुस्तकें और अंगवस्त्र, माला आदि से सम्मानित किया गया। सभी साहित्यकारों को हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज की ओर से मानदेय दिया गया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required