Search for:

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा हमारी पहचान है
घर घर की भाषा हर मानव को अभिमान है
हिंदी जन जन को प्यारी इस पर स्वाभिमान है
सब भाषाओं की रानी हमारी हिन्दी मान है।।

हिंदी हमारी धरोहर है हिन्दी हमारी मनोहर है
हिंदी हमारी प्रचंड है हिन्दी हमारी जौहर है
हिंदी हमारी संस्कार हिंदी हमारी अपार है
हिंदी हमारी पहचान हिंदी हमारी अपरम्पार है।।

हिंदी पर हमे गर्व है हिन्दी पर हमे प्यार है
हिंदी हमारी महान है हिन्दी हमारी हिन्दुस्तान है
हिंदी हमारी महान हैं हिन्दी पर हमे भान है
हिंदी हमारी आन बान और शान पहचान है।।

हर तरफ फैली खुशबू हिंदी है अम्बर
मान में स्वाभिमान में हिंदी है नम्बर
स्वागत में आवभगत में हिंदी है अपार
अलंकार में भावों में अभावों में हिंदी है आधार।।

हिंदी आन है हमारी तो हिंदुस्तान शान है हमारी
हिंदी जान है हमारी तो हिंदुस्तान जान है हमारी
हिंदी आवाज है हमारी हिंदुस्तान कान है हमारा
हिंदी से सम्मानित जीवन हिंदी ही भान हमारा।।

कैलाश चंद साहू
बूंदी राजस्थान

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required